ब्यावरा। ब्यावरा सिटी पुलिस थाने के पीछे जनसहयोग से संचालित सामाजिक संस्था खुशियों का ओटले में रविवार को सेवा का एक और प्रेरणादायी कार्य किया गया। संस्था द्वारा 90 जरूरतमंद महिलाओ एवं बच्चियों को नई चप्पलें एवं सैंडल वितरित किए गए। संस्था के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर स्थित एमडी इंडस्ट्रीज द्वारा संस्था को 200 जोड़ी नई चप्पलें सेवा कार्य हेतु भेजी गई हैं। इन्हें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों में चरणबद्ध तरीके से वितरित किया जा रहा है। रविवार को इनमें से 90 जोड़ी चप्पलों का वितरण किया गया, शेष चप्पलें भी शीघ्र ही जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएंगी। चप्पल प्राप्त कर महिलाओं और बच्चियों के चेहरों पर विशेष खुशी देखने को मिली। बेटी राजकुमारी ने बताया कि उसे काफी समय से चप्पलों की आवश्यकता थी और आज जब उसे नए सैंडल मिले तो वह बहुत खुश हुई। डॉ. सिंह ने बताया कि संस्था निरंतर इस प्रकार के सेवा कार्य करती रहती है और समाज के सहयोग से जरूरतमंदों की सहायता जैसे रोजाना संस्था द्वारा खुशियों की रोटी के माध्यम से 100 लोगो को भोजन बाटने का कार्य ब्यावरा पोस्ट आॅफिस के सामने चलाया जा रहा है ।
खुशियों के ओटले पर 90 जरूरतमंदों को मिली नई चरण पादुकाए