कानड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 131 वे मन की बात संस्करण को भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री कविता आशीष शर्मा एवं कानड़ बूथ अध्यक्ष 275 देवीसिंह आर्य द्वारा वार्ड क्रमांक 13 बूथ क्रमांक 275 पर वार्डवासियों के साथ सुना और देखा। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने समस्त डिजिटल खाता धारकों को जागरूक रहने हेतु संदेश दिया प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि सभी खाताधारकों को किसी भी प्रकार की ओटीपी कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए साथ ही अपने पासवर्ड भी समय-समय पर रिसेट करना चाहिए विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने हेतु प्रधानमंत्री ने कहा कि समय-समय पर विद्यार्थी अपने शिक्षको और अपने परिवार जनों से सभी विषयों पर चर्चा अवश्य करें इससे आपको मार्गदर्शन मिलेगा एवं तनाव से मुक्ति भी मिलेगी।मन की बात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड 13 की माता बहने एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।मन की बात कार्यक्रम के पश्चात जिला मंत्री कविता शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों से बजट पर चर्चा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनता के हित में लिए गए निर्णयों को सभी को बताया एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
वार्ड वासियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यकम को सुना