पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बंगाल के अनुभवी नेता मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुकुल ने रविवार रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए, लेकिन बाद में उसी साल जून में फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट गए थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment