बारिश से फसलों को भारी नुकसान

शुजालपुर। क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फ सलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि फ सल कटाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने चिंता बढ़ा दी। जिन खेतों में गेहूं पककर तैयार था, वहां बारिश के कारण दाने काले पड़ने और अंकुरित होने का खतरा है। वहीं चना और सरसों की फसल में नमी बढ़ने से गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बारिश से फ सलें अधिक प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि बढ़ती लागत और बाजार में अनिश्चित दाम के बीच यह प्राकृतिक मार आर्थिक संकट को और गहरा कर सकती है। क्षेत्र में बुधवार की शाम से बदले इस मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट हुई है, शुक्रवार की सुबह जहां तेज बारिश हुई वही दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बुंदाबांदी का दौर चलता रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment