शुजालपुर। नेशनल हाईवे 752 सी पर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना हुई। एक दुर्घटना तलेन मार्ग पर हुई, जिसमें स्कूटी पर सवार महिला की मृत्यू हो गई, उधर आष्टा मार्ग पर होटल तनिषी के समीप शुक्रवार की सुबह दो चार पहिया वाहन आमने सामने टकरा गए। इस दुर्घटना में एक 77 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई साथ ही चार घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बहन की शादी के लिए आई थी
पचोर शुजालपुर मार्ग पर एक्टीवा को एक कार ने गुरूवार की शाम को टक्कर मारी, मिली जानकारी अनुसार लक्ष्मी पत्नी संतोष मीणा निवासी पांगरी जिला सीहोर अपनी छोटी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए तलेन के समीप धुंआखेडी गांव आई थी, जहां से अपनी बहन के साथ शुजालपुर खरीदारी करने के बाद एक्टीवा से वापस गांव जा रही थी इसी दरमियान तलेन मार्ग पर कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लक्ष्मी को गंभीर चोट आने से मृत्यू हो गई, साथ ही बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई।
कांच टूटने के बाद बाहर गिरा चालक
आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, बता दे इस हाईवे पर किशोनी जोड के समीप मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती है, जहां पर अक्सर हादसे होते है। आष्टा तहसील के गोंदी गांव से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्रामीण शुजालपुर आ रहे थे, सुबह लगभग 8 बजे वेगनॉर में सवार इन ग्रामीणों का वाहन सामने आ रही मारूति वेन से सीधे टकराया, इस दुर्घटना में बद्रीप्रसाद परमार पिता बावलजी परमार 77 वर्ष निवासी गोंदी की मृत्यू हो गई, उधर मुकेश परमार, देवीलाल परमार व ज्ञान सिंह घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में मुकेश परमार को पैरों में गंभीर चोटे आई। वेगनॉर से टकराने वाली मारूति वेन को कृष्णानगर कॉलोनी शुजालपुर निवासी दुध व्यवसायी मजहर लाला पिता मसूद चला रहा था और शुजालपुर से गांवों में दुध लेने के लिए जा रहा था, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मजहर लाल कार के सामने के शीशे टूटने के बाद सड़क काफी दुर तक घिसटाता रहा। दुध व्यवसायी मजहर लाल के दोनों पैर में गंभीर चोट होने के साथ ही हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दुर्घटना का मामला दर्ज किया। 89