इंगोरिया। राज्य स्तरीय महिला _पुरुष स्पर्धा का फाइनल मैच सोमवार की रात खेला गया। बोरेश्वर महादेव दंग वाडा कबड्डी समिति के तत्वावधान में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में धांसू क्लब टिमरनी की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला 31000/- रुपए नकद राशि। द्वितीय पुरस्कार छिंदवाड़ा की महिला टीम को 21000/- देवास एकेडमी और संस्था वैष्णवी इंदौर दोनों को तीसरा ओर चौथा संयुक्त 11000-11000 रुपए प्रदान किए गए।
इसी तरह पुरुष वर्ग में आर सी सी टीम भोपाल ने 31000रुपए प्राप्त कर प्रथम स्थान पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर डकाच्या कबड्डी दल को 21000 रुपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।
देवास एकेडमी 11000 और संस्था वैष्णवी इंदौर को भी 11000/- तृतीय और चतुर्थ विजेता का पुरस्कार मिला।
महिला कबड्डी में 24 टीमों, पुरुष में 64 टीमों ने हिस्सा लिया
आयोजन समिति के घनश्याम डीडेल ने बताया कि महिला कबड्डी मुकाबले में 24 टीमों ने भाग लिया। पुरुष कबड्डी में 64 प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में 3 मैच टाई व एक मैच का गोल्डन रेड में फैसला हुआ। पुरुष कबड्डी मैच में 6 मैच टाई व 2 मैच गोल्डन रेड में फैसला हुआ। पुरुष वर्ग की यह 38 वीं और महिला वर्ग की द्वितीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। बोरेश्वर महादेव कबड्डी समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र के विधायक भी पहुंचे
बोरेश्वर मैदान पर दिन _ रात चली प्रतियोगिता में भंडारा समिति का भी सहयोग रहा। रविवार को शिवरात्रि मेले में बोरेश्वर मंदिर दर्शन करने पधारे क्षेत्र के विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या ने भी कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौंसला अफजाई की और इस तरह के आयोजन करने पर युवा आयोजकों की समिति को बधाई दी।
राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा टिमरनी की महिला और पुरुष में आर सी सी भोपाल ने बाजी मारी