प्रधानमंत्री आॅफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, पीएम करेंगे उद्घाटन

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री आॅफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट होंगे। न्यूज एजेंसी के अनुसार, मोदी दोपहर में सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण करेंगे। फिर शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए आॅफिस होंगे। वर्तमान में पीएमओ और मंत्रालयों के आॅफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। ये दोनों इमारतें करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही हैं। शुक्रवार को यहां सरकार के कामकाज का आखिरी दिन होगा। सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने से पहले पीएम मोदी साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे। यह बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे तय है। यह ब्रिटिश काल की सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment