दिल दहला देने वाली वारदात, 10वीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले से बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुछ लड़कों के समूह ने कक्षा 10 के एक छात्र की चाकुओं और डंडों से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह घटना कैथल जिले के रामथली गांव में हुई, जहां 17 वर्षीय छात्र नवरेज सिंह पर बुधवार को हमला किया गया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दो छात्र समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के बहाने नवरेज सिंह और कुछ अन्य छात्रों को नहर के पास बुलाया गया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment