इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर अन्य चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस लूट और आपसी विवाद के एंगल से जांच कर रही है। वहीं परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस को सुबह करीब 8 बजे एमआर-4 रेलवे पटरी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान खोजराम पुत्र लखन नारगे निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की है। वह पोलोग्राउंड क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था।पुलिस ने धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रात में कमरे पर नहीं पहुंचा था-जानकारी के अनुसार खोजराम नारगे दिन और रात दोनों शिफ्ट में काम करता था। बुधवार रात वह अपने कमरे पर नहीं पहुंचा था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।पुलिस मृतक के साथियों और फैक्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
रेलवे ट्रैक किनारे मजदूर का शव मिला:गला रेतकर की गई हत्या,