महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आईपीएल की तर्ज पर होगी मंदिर प्रीमियर लीग

Dainik Awantika Site Icon

कोल्हापुर। देश में आईपीएल, विमेन प्रीमियर लीग और कॉपोर्रेट प्रीमियर लीग के बाद अब महाराष्ट्र में पहली बार मंदिर प्रीमियर लीग हो रही है। इसमें राज्य के 12 प्रसिद्ध मंदिरों की टीमें शामिल होंगी। सभी मैच कोल्हापुर में होंगे। स्पर्धा 14 से 16 फरवरी तक चलेगी। सभी मैच डे-नाइट होंगे। इस टेनिस बॉल स्पर्धा में श्री क्षेत्र जोतिबा, श्री क्षेत्र नृसिंहवाड़ी, श्री क्षेत्र अंबाबाई (महालक्ष्मी) कोल्हापुर की दो टीमें, ओढ्यावरील गणपति (प. महाराष्ट्र देवस्थान) सहित 12 टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को 25,555 रु. का पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता को 21,111 व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15,555 मिलेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment