मुंबई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शूटिंग वीडियो को लेकर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अजमल ने अदालत से आग्रह किया कि सरमा को चुनाव लड़ने से रोका जाए। वह एक दिन भी अपनी कुर्सी पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। बदरुद्दीन अजमल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले छह महीनों से एक समुदाय के खिलाफ लगातार नफरत भरे भाषण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिखाया गया कि हिमंत बिस्व सरमा मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों की ओर बंदूक तान रहे हैं।
कोर्ट हिमंता को चुनाव लड़ने से रोके, एक दिन भी सीएम बने रहने लायक नहीं