लूटकांड में दो सिपाही गिरफ्तार:पलासिया पुलिस ने 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, 1 रिमांड पर

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट के मामले में मंगलवार सुबह दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों से कुछ नकदी जब्त की है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक को रिमांड पर लिया गया और तीन को जिला जेल भेज दिया गया।एसीपी तुषार सिंह ने अब्दुल फहद की शिकायत पर सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में दो अन्य साथियों के शामिल होने का जिक्र किया गया था।नावेद का रिमांड, तीन आरोपी जेल भेजे गए-मंगलवार को मनोज और अविनाश की भी गिरफ्तारी की गई। चारों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने नावेद को रिमांड पर सौंपा, जबकि सोहेल, मनोज और अविनाश को जिला जेल भेज दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment