100 मीटर के दायरे में मंदिर-शराब दुकान:आयोग सदस्य बोले- भगवान से प्रमाण मांगा; ये जवाब हास्यास्पद

भोपाल।भोपाल की अरेरा कॉलोनी में 100 मीटर के दायरे में ही शराब दुकान और मंदिर है। पिछले 1 साल से रहवासी इसका विरोध जता रहे हैं। रविवार को मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो यहां पहुंचे और जिला प्रशासन के उस जवाब की पड़ताल की, जो आयोग को दिया गया है। सदस्य कानूनगो मंदिर के पास शराब दुकान देखकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी भगवान से ही उनके होने का प्रमाण मांग रहे हैं, ये जवाब हास्यास्पद है।10 नंबर मार्केट के पास अरेरा कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर के सामने पहुंचे आयोग सदस्य कानूनगो ने रहवासियों से बात भी की। सदस्य कानूनगो ने बताया कि अरेरा कॉलोनी में मंदिर के सामने ही शराब की दुकान संचालित होने का मामला सामने आया है। यह विषय इसलिए भी गंभीर है कि यहां पर भगवान से भगवान के स्वयं होने का प्रमाण मांगा जा रहा है। इस संबंध में आयोग ने जिला प्रशासन को नोटिस दिया था। जो जवाब मिला, उसके बारे में भोपाल के लोगों को पता होना चाहिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment