नई दिल्ली। ईरान में तेजी से बदलते हालात के बीच वहां फंसे कई भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। शुक्रवार की देर रात को ईरान से दिल्ली पहुंचे इन नागरिकों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। ईरान में इस समय करीब 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, कारोबारी और पेशेवर शामिल हैं। इसमें से 2500-3000 स्टूडेंट हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां गए थे। ईरान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा- वहां हालात खराब हैं। भारत सरकार बहुत सहयोग कर रही है, और एम्बेसी ने हमें जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की जानकारी दी है। मोदी हैं तो हर चीज मुमकिन है। मेडिकल स्टूडेंट अर्श दहरा ने बताया कि भारतीय दूतावास ने उनसे संपर्क किया था लेकिन वह दिल्ली निजी फ्लाइट से अपनी व्यवस्था से आई हैं।
ईरान में जारी हिंसा के बीच भारतीय नागरिक दिल्ली लौटे