रूस कभी यूरोप पर हमला नहीं करेगा:कागज पर लिखकर देने को तैयार हूं

बिश्केक। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस कभी यूरोप पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर यूरोप चाहे तो वह उन्हें लिखित आश्वासन देने को तैयार हैं। उन्होंने यूरोप पर रूसी हमले की आशंका को पूरी तरह बकवास बताया है। पुतिन ने कहा कि यूरोपीय नेता सिर्फ हथियार बनाने वाली कंपनियों के तलवे चाट रहे हैं। वे अपनी जनता के लिए एक झूठा वहम पैदा करना चाहते हैं। इसे पहले मंगलवार को जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने आरोप लगाया था कि रूस अगले चार साल में किसी नाटो देश पर हमला कर सकता है। वेडफुल ने बताया था कि जर्मन खुफिया एजेंसियों के मुताबिक रूस 2029 तक नाटो के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment