देश में 6 करोड़ मृतकों के आधार कार्ड एक्टिव

Dainik Awantika Site Icon New

फर्जी खाते और योजनाओं में गड़बड़ी का खतरा, यूआईडीएआई ने सर्वे शुरू किया

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

देश में हर नागरिक को आधार नंबर जारी करने की शुरूआत को 15 साल हो चुके हैं। इस दौरान 142 करोड़ से अधिक आधार कार्ड जारी हुए, लेकिन 8 करोड़ से ज्यादा धारकों की मौत के बावजूद 1.83 करोड़ कार्ड ही निष्क्रिय हो पाए हैं। करीब 6 करोड़ मृतकों के आधार अभी सक्रिय हैं। इससे बैंक फ्रॉड, फर्जी खातों और सरकारी योजनाओं के लाभ में गड़बड़ी जैसी आशंकाएं बढ़ गई हैं।

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया यानी यूआईडीएआई के उएड भुवनेश कुमार के मुताबिक भारत के महापंजीयक से अब तक यूआईडीएआई को 1.55 करोड़ मृतकों का डेटा मिला है। नवंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच 38 लाख और मृतकों की सूची जुड़ी। इनमें 1.17 करोड़ की पहचान पुष्ट हुई है और उनके आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए हैं। प्राधिकरण का अनुमान है कि दिसंबर तक 2 करोड़ कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे। यूआईडीएआई ने चार महीने पहले वेबसाइट पर मृत्यु सूचना पोर्टल शुरू किया ताकि परिजन मृतक का आधार आॅनलाइन निष्क्रिय करा सकें। अब तक केवल 3,000 लोगों ने यह जानकारी दर्ज की है, जिनमें से 500 मामलों में ही पुष्टि हो सकी और उनके कार्ड निष्क्रिय किए गए हैं। भुवनेश कुमार ने कहा, आधार की शुरूआत 2010 में हुई। वहीं, 2016 के बाद से करीब 8 करोड़ आधार धारकों की मृत्यु का अनुमान है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment