ब्रह्मास्त्र मास्को
रूस के दागेस्तान राज्य में एक रूसी केए-226 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा अची-सू गांव के पास कैस्पियन सागर क्षेत्र में हुआ, जब हेलिकॉप्टर ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और जमीन से टकरा गया।
इस हादसे में एक ही इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्लांट (केईएमजेड) के चार कर्मचारियों की मौत हुई है। कंपनी ने 8 नवंबर को एक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की। मृतकों में प्लांट के डिप्टी जनरल डायरेक्टर और हेलीकॉप्टर के फ्लाइट मैकेनिक भी शामिल हैं। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। पहले आई रिपोर्टों में रूसी सरकारी मीडिया ने दावा किया था कि हेलिकॉप्टर पर्यटकों को ले जा रहा था, लेकिन बाद में यह साफ हुआ कि इसमें ्यश्वर्रूं के कर्मचारी सवार थे।
केईएमजेड एक रूसी रक्षा उपकरण निर्माण कंपनी है। यह कंपनी यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अपनी कथित भागीदारी के कारण अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रही है।
