ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर-शारजाह फ्लाइट 26 अक्टूबर से सप्ताह में चार दिन की जगह अब सातों दिन चलेगी। विंटर शेड्यूल में इस फ्लाइट को एयरलाइंस कंपनी ने नियमित कर दिया है।
फ्लाइट के शेड्यूल में एयरलाइंस कंपनी ने बदलाव किया था। अब नए शेड्यूल में भी दो दिन पहले बदलाव किया है। फ्लाइट अब मौजूदा समय से 45 मिनट और जल्दी रवाना होगी। फ्लाइट रविवार से सुबह 9.25 बजे रवाना होगी। शारजाह से इंदौर शाम 5.05 बजे आएगी।
इंदौर से फ्लाइट रवाना होगी सुबह 9.25 बजे (भारतीय समयानुसार)। शारजाह पहुंचेगी 11.20 बजे (यूएई समयानुसार) शारजाह से फ्लाइट रवाना होगी दोपहर 12.20 बजे (यूएई समयानुसार)। शाम 5.05 बजे इंदौर पहुंचेगी (भारतीय समयानुसार)।
(जानकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रतिनिधियों के अनुसार। इससे पहले विंटर शेड्यूल में फ्लाइट का इंदौर से जाने का समय सुबह 10.10 बजे का तय किया था। वापसी में शाम 5.50 बजे इंदौर आने वाली थी।) वर्तमान शेड्यूल यह है : आज इसी शेड्यूल से रवाना होगी, कल से बदलेगा समय
इंदौर से शारजाह रात 10.10 बजे रवाना। शारजाह से इंदौर रात 9.10 बजे पहुंचती है। (फ्लाइट 25 अक्टूबर को इसी शेड्यूल पर रवाना होगी।) छठ महापर्व के चलते इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में 25 अक्टूबर को भी लंबी वेटिंग है। ट्रेन में एसी-स्लीपर सभी श्रेणी में वेटिंग है। तत्काल श्रेणी में भी ट्रेन में लंबी वेटिंग है। इसे लेकर यात्री परेशान हैं। हालांकि रेलवे ने कहा कि दो स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, जो वाया उज्जैन, रतलाम होकर संचालित हो रही हैं। इससे पहले दीपावली के दौरान भी यात्री खासे परेशान हुए थे, क्योंंकि ट्रेन में लगातार वेटिंग थी।
