उज्जैन। नागदा में दीपावली पर कानून व्यवस्था बिगाड़कर विवाद करने वाले 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। जिसमें 4 किन्नर भी शामिल है। नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि इंदिरा कालोनी में पडोसियों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी, जहां दोनों पक्षों को समझाईश देकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की दी गई लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। जिसके चलते लखन पिता गोपाल प्रजापत 25 साल, राधेश्याम पिता देवचंद्र 45 साल, रोहित पिता पप्पू महेश्वरी 25 साल और राहुल पिता पप्पू महेश्वरी 30 साल के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 170 में प्रतिबंधात्मक कार्रवांई की गई। इसी तरह ओझा कालोनी और बिरलाग्राम क्षेत्र में किन्नर समुदाय के द्वारा लोागें के साथ विवाद कर हंगामा किया गया था। जिसके चलते किन्नर हनी गुरु करिश्मा 23 साल निवासी जी ब्लॉक बिरलाग्राम, करिश्मा चौहान गुरु कुमकुम बाई 28 साल, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, ममता पुरी उर्फ पिंटू गुरु पिंक प्रजापत 26 साल ओझा कॉलोनी, जोया गुरु पुनम जान 36 साल चेतनपुरा और उनके साथी सुमित कुमार पिता महेशचंद्र सांखला 23 साल निवासी ओझा कॉलोनी नागदा के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। थाना प्रभारी गवरी ने बताया आम जनता से अपील की जा रही है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखे, किसी भी विवाद या अराजकता की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
