टेक्सास में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा

टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था

ब्रह्मास्त्र टेक्सास

टेक्सास के डलास में बुधवार को 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्रमौली नागमल्लैया की उसकी पत्नी और बेटे के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद चंद्रमौली का सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया गया।

झगड़ा तब शुरू हुआ जब चंद्रमौली ने अपने सहकर्मी, 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। बहस जल्द ही बढ़ गई, और मार्टिनेज ने चंद्रमौली पर कई बार चाकू से हमला किया।
चंद्रमौली मोटल के पार्किंग लॉट में मदद के लिए चिल्लाते हुए भागे, लेकिन योर्डानिस ने उनका पीछा किया और माचेटे (चौड़ा और भारी ब्लेड वाला चाकू) से हमला किया। चंद्रमौली की पत्नी और बेटे, जो मोटल के फ्रंट आॅफिस में थे, बाहर आए और रोकने की कोशिश की, लेकिन योर्डानिस ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसने चंद्रमौली का सिर काट दिया।

सिर को दो बार लात मारी और फिर उसे कूड़ेदान में फेंक दिया- इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि हमलावर ने कटे हुए सिर को दो बार लात मारी और फिर उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पास में मौजूद डलास फायर-रेस्क्यू कर्मियों ने खून से सने योर्डानिस का पीछा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment