उज्जैन। जून माह के अंतिम सप्ताह में राजगढ़ पचौर से मंगेतर के साथ महाकाल दर्शन करने आई 17 वर्षीय बालिका मानसरोवर गेट के पास से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने आॅपरेशन मुस्कान में बालिका की तलाश शुरू की। 13 दिनों बाद बालिका को राजस्थान के जोधपुर स्थित ग्राम खीचन थाना फलोदी से महाकाल थाना एसआई कविता मंडलोई, एएसआई चंद्रभानसिंह, आरक्षक पंकज पाटीदार और महिला आरक्षक सुजाता ने सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बताया जा रहा है कि बालिका जब लापता हुई थी, उसे बालिक होने में कुछ दिन शेष थे। परिवार उसकी शादी करने वाला था, लेकिन जिससे उसकी सगाई की गई थी वह पंसद नहीं था। इसी वजह से वह लापता हो गई थी।
संबंधित समाचार
-
कैमरे बंद होने से नहीं मिला चेन झपटने वाले बदमाश का सुराग
उज्जैन। विद्यापति नगर में स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग अधिकारी की ढाई तोला वजनी चेन झपटने वाले... -
बड़नगर में गांजा बेचने आया था उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार -पुलिस ने 2 किलो किया जप्त, रिमांड पर पूछताछ जारी
बडनगर/उज्जैन। मादक पदार्थ ड्रग्स और गांजे को लेकर पुलिस द्वारा जिले में आॅपरेशन प्रहार अभियान चलाया... -
गांवों में हाथभट्टी पर बनाई जा रही जहरीली शराब -380 किलो लहान मिला, आबकारी की दबिश में सामने आ रहे मामले
उज्जैन। पिछले कुछ माह में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले सामने आने के बाद...