उज्जैन। उत्तरप्रदेश के देव प्रयागराज से केसरवानी परिवार शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे था। दिन में महाकाल दर्शन करने के बाद शाम 4 बजे रिक्शा में सवार होकर काल भैरव मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे। ऋणमुक्तेश्वर मार्ग पर परिवार के चार सदस्यों से भरा रिक्शा अचानक पलटी खा गया। घटनाक्रम देख लोग मदद के लिये पहुंचे। रिक्शा में सवार मीना देवी पति स्व. रामबाबू 58साल और प्रिंसी पति रंजीत केसरवानी 35 साल को ज्यादा चोंट लगी थी। दोनों को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। रिक्शा चालक मौके से लापता हो गया था। रंजीत केसरवानी ने बताया कि परिवार 3 दिनों की धार्मिक यात्रा पर आया हुआ है। महाकाल मंदिर क्षेत्र में होटल बुक किया था, लेकिन पहले ही दिन घटना हो गई। जिसके चलते उनकी यात्रा अधूरी रह गई है। उन्हे 30 जून को वापस लौटना है।
संबंधित समाचार
-
इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बेसमेंट में लगी आग से मचा हड़कंप: आधे घंटे में पाया आग पर काबू
उज्जैन।उज्जैन में रविवार देर रात नई सड़क स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स की बेसमेंट में रखे इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट... -
बस मालिकों की चेतावनी- किराए में बढ़ोतरी नहीं की तो बसें बंद कर देंगे
उज्जैन।बस मालिकों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और मंहगाई का हवाला देते हुए सरकार से स्टेज... -
महाकाल मंदिर दर्शन करने आई बुजुर्ग महिला की मौत:मंदिर के गेट पर तोड़ा दम
उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर शनिवार को नासिक से आई 50 वर्षीय महिला की मौत हो...