कांग्रेस का नया कैम्पेन करेंगे लॉन्च
ब्रह्मास्त्र भोपाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरूआत करेंगे। गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू करने जा रही है।
इसके अलावा जातिगत जनगणना की पुरजोर तरीके से उठाई गई मांग के बाद केंद्र सरकार द्वारा कास्ट सेंसस कराने की घोषणा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया जाएगा।
एमपी में संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दो बार में कुल 61 आॅब्जर्वर नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश के अलावा यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महारार्ष्ट्र, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री और बडे़ पदाधिकारियों को आॅब्जर्वर बनाया गया है। इन आॅब्जर्वर्स को एक-एक जिले में भेजा जाएगा। इनके साथ मप्र कांग्रेस की ओर से हर आॅब्जर्वर के साथ 4-4 सहयोगी पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
