उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अजीतनगर में रहने वाले रवि पिता सुनील यादव 38 वर्ष की शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि रवि ने 3 दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह पिछले 5-6 माह से अपने ससुराल भवानीमंडी में पत्नी के साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले ससुराल में उसका विवाद हुआ था। ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसके बाद कुछ दिन पहले वह उज्जैन अपने घर आ गया था, लेकिन उसकी पत्नी मोबाइल पर बात तक नहीं कर रही थी। मामले में नीलगंगा थाना प्रधान आरक्षक विरेन्द्र शर्मा का कहना था कि परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी।
संबंधित समाचार
-
सरगना की तलाश में पश्चिम बंगाल गई जीआरपी
उज्जैन। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ चैन स्नेचिंग करने वाली पश्चिमी बंगाल... -
उज्जैन ईओडब्ल्यू की मंदसौर में ट्रेप कार्रवाई -रिश्वत लेने शिकंजे में आये सरपंच दंपति
उज्जैन। नक्शे के अनुरूप निर्माण अनुमति का प्रमाण पत्र देने के एवज में सरपंच दंपति रिश्वत... -
डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी साइबर ठगों ने फिर 2 खातों से किया ट्रांजेक्शन
उज्जैन। आॅनलाइन साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक बार फिर डॉक्टर और...