उज्जैन: बारिश के पूर्व नगर के समस्त 118 बड़े नालों की सफाई का कार्य जोन स्तर पर महाअभियान चलाया जाकर किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत नगर निगम की पोकलेन, जेसीबी, नाला सफाई गैंग, आदि संसाधनों के माध्यम से बड़े नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वार्ड 13 में पत्ती बाजार में नाला सफाई कार्य का अवलोकन महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा किया गया। महापौर श्री मुकेश टटवाल ने स्वास्थ्य निरीक्षक इदरीश खान को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में नाला सफाई कार्य को पूर्ण करें जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या बारिश में ना आए। अवलोकन में स्वास्थ्य प्रभारी एमआई सी सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार
-
स्वतंत्रता दिवस: चौराहा से लेकर बाजारों तक पुलिस की नजर
उज्जैन। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पहले गुरूवार शाम से पुलिस प्रशासन सुरक्षा की... -
केन्द्रीय जेल की सलाखों से 9 बंदियों को मिलेगी रिहाई
उज्जैन। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर इस बार केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ की सलाखों से 9... -
चार खातों से 3.17 लाख गायब, पुलिस तलाश रही सुराग सावधान: साइबर ठग हर दिन बदल रहे तरीका
उज्जैन। आॅनलाइन होने वाले फ्रॉड को लेकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन साइबर...