उज्जैन। ग्राम निपानिया गोयल से शनिवार शाम सोनू पिता भगवानसिंह 30 वर्ष निवासी शाजापुर को उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया था। उसे अस्पताल लेकर आये इमरान ने बताया कि करंट लगा है। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे तत्काल उपचार के लिये भर्ती किया। इमरान के अनुसार सोनू बस पर क्लीनर का काम करता है। शाम को बारिश का मौसम होने पर बस निपानिया गोयल में रूकी थी। तभी ऊपर रखे सामान को बरसाती से ढांकने के लिये चढ़ा था, जहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। बरसाती डालने समय उसे करंट लगा है। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर होना बताई है।
संबंधित समाचार
-
एसपी ने किया घट्टिया थाना भवन का निरीक्षण
उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को... -
महामंडलेश्वर के खिलाफ साजिश रचने वाले की तलाश दबिश -बनारस की महिला से दर्ज कराना चाहते थे शोषण का झूठा केस
उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर पर शोषण का झूठा केस दर्ज कराने की साजिश रचने वालों... -
एकतरफा प्यार में युवक की अजीबो-गरीब हरकत महिला के चुराता लेता था घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स
उज्जैन। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है। वह पड़ोस...