उज्जैन। अवैध शराब कारोबार में शामिल 2 युवको की सूचना मिलने पर शुक्रवार-शनिवार रात नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने घेराबंदी के लिये प्रधान आरक्षक ्रदिग्विजयसिंह, नितिन चौहान, आरक्षक दीपक दिनकर, महेन्द्र यादव, अंकित चौहान और प्रशांत को अलर्ट किया। टीम ने वाकणकर ब्रिज के पास घेराबंदी की। दोनों युवक बाइक से सावराखेड़ी की ओर से आते दिखाई दिये, जिनके पास 3 बोरियां थी। पुलिस टीम ने रोका और हिरासत में लेकर बोरियों की तलाशी ली। जिसमें अवैध शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। पूछताछ करने पर दोनों युवको के नाम श्याम पिता नेमीचंद सेन, निवासी सिंधी कालोनी और विकास पिता अशोक वर्मा निवासी इंदौरगेट आनंदगंज की झिरी होना सामने आये। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से बरामद की गई देशी शराब 290 क्वार्टर की कीमत 23 हजार से अधिक की होना सामने आई है। दोनों शराब परिवहन के दस्तावेज नहीं दिखा पाये थे। मामला अवैध शराब का होने पर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 34 (2) का प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आये है।
संबंधित समाचार
-
विक्रमगढ़ के युवक का अपहरण कर की हत्या आरोपी के उज्जैन स्थित मकान से मिला अपहृत युवक का शव
उज्जैन/ आलोट -नगर के विक्रमगढ़ क्षेत्र में युवक के अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया... -
शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी गोवर्धन सागर से रेलवे स्टेशन–इंदौर गेट मार्ग तक हटाए ठेले-गुमटियां, निगम की सख्त चेतावनी
उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई... -
विशेष सफाई अभियान में चौराहों की रोटरी और डिवाइडरों की धुलाई शुरू स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत दो दिवसीय अभियान, आगर रोड से हुई शुरुआत
उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर...