ब्रह्मास्त्र पटना
बिहार की राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे में अपराधियों ने 5 लोगों की गोली मारकर हत्या की है। 3 लोग अस्पताल में सीरियस हालत में हैं। लगभग 20 किमी के दायरे में ये वारदात हुई है। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग पुलिस को घेर रहे हैं। गश्ती दल पर भी सवाल खड़े कर रहे।
पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा ने स्वीकार किया है कि पिछले कुछ दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके बावजूद भी पुलिस लगातार रोको टोको अभियान, एस ड्राइव, विशेष रूप से छापेमारी अभियान, विशेष सर्च अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि बेल पर छूटे अपराधियों की पहचान के बाद उन पर भी अब विशेष निगरानी रखी जाएगी। घटना में शामिल अपराधी जो खुद को सरेंडर करते हैं, या पुलिस उन्हें पकड़ कर जेल भेजती है, उन्हें भी रिमांड पर लेकर पुलिस मामले को साक्ष्य के आधार पर इतना पुख्ता बनाएगी कि उनकी जेल की अवधि लंबी हो सके।
