उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद में 2 सप्ताह पहले लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया था। नाबालिगों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाये जा रहे थे। एक वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों के साथ हिन्दू संगठन में आक्रोश फैल गया था। तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला था और लव जिहाद से जुड़े एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी होना सामने आया था। जिसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था, पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर कर दिया था। करीब 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जहां से घट्टिया थाना पुलिस उसे 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर थाने लेकर आई है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी अरबाज को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं फरार चल रहे अल्ताफ और मुस्ताक को रविवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। लव जिहाद की घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी अक्रोश है। रविवार को हिन्दू संगठन ने बिछडौद में 22 गांवों की धर्म पंंचायत बुलाई। जिसमें आरोपियों के मकान तोड़ने तोड़ने की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। धर्म पंचायत में महिला सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
संबंधित समाचार
-
तेज बारिश के बाद करंट से 8 बकरे मरे:, लोग गड्ढों में गिरे; जलभराव से परेशानी
उज्जैन।शनिवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद जलभराव, सड़कों... -
.कार डिवाइडर से टकराई,महाकाल के दर्शन कर इंदौर लौट रहे सीड कारोबारी की मौत:; ड्राइवर घायल
उज्जैन।उज्जैन-देवास मार्ग पर अगला टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे... -
पत्नी से शराब पीने से रोका तो पति ने लाठी से पीटा, गिरा बिजली का पोल
उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम कंडारिया में रहने वाली सरस्वती पति अमितसिंह 35 साल...