उज्जैन। बिरलाग्राम में रहने वाला जितेन्द्र पिता दयाराम बैरागी नागदा की रहने वाली महिला को 5 साल से ब्लैकमेल कर रहा था। उसने 2 लाख रूपये भी वसूल लिये थे। नागदा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी जितेन्द्र बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसे पांच साल पहले जितेन्द्र बहला-फुसलाकर अपने साथ खाचरौद ले गया था और अनैतिक काम किया था। उस दौरान उसने फोटो-वीडियो बना लिया था। उसके बाद से वह फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसने कुछ समय पहले रूपये देने से मना कर दिया था, उसके बाद से वह आपत्तिजनक फोटो जिसमें उसका चेहरा लगा होता था, घर के आसपास फेक जाता था। पति ने उसे समझाने का प्रयास किया तो गाली-गलौच करता था। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से जेल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एसआई योगिता उपाध्याय, प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह, विजय थापा, आरक्षक शालिनी पांचाल, लक्ष्मण बैरागी का सहयोग रहा। टीम को पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।
संबंधित समाचार
-
माधव कॉलेज में अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी:छात्र संगठन ने की कार्रवाई की मांग, – CCTVलगाने की मांग
उज्जैन।उज्जैन के माधव साइंस कॉलेज में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने... -
डॉक्टरों का कलेक्टर ने काटा वेतन:सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया
उज्जैन ।उज्जैन जिले के सबसे बड़े चरक अस्पताल में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह... -
प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग का छापा: 35+गैस सिलेंडर जब्त, दो टीमों ने की कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त
उज्जैन।गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की...