उज्जैन। शहर में संचालित होने वाली होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाऊस में बाहर से आकर ठहरने वाले यात्रियों की सूचना प्रतिदिन संबंधित थाना पुलिस को दिये जाने के आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किये गये है। बुधवार को पुलिस ने अपने क्षेत्रों की होटलों में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाराकुआ थाना क्षेत्र के एटलस चौराहा पर संचालित होने वाली होटल हिलटन टॉवर में ठहरे यात्रियों की सूचना पुलिस को नहीं दी जाना सामने आया। पुलिस ने आदेश का उल्लंघन करने पर संचालक गुजरेज पिता साबीर खान के खिलाफ धारा 223 का प्रकरण दर्ज किया। एसआई लिवान कुजूर ने बताया कि चैकिंग के दौरान छत्री चौक पर संचालित हो रही होटल निरंकार में भी जांच की गई थी, यहां भी यात्रियों को रूम दिये गये थे, जिसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची थी। मामले में होटल संचालक सालगराम पिता विष्णुराम डोडिया निवासी गंगानगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। चैकिंग अभियान में महाकाल थाना पुलिस ने 40 से अधिक होटलों की जांच की। इस दौरान बिना दस्तावेजों और पुलिस को सूचना दिये बिना यात्रियों को रूम नहीं दिये जाने की हिदायत दी गई।
संबंधित समाचार
-
एसपी ने किया घट्टिया थाना भवन का निरीक्षण
उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को... -
महामंडलेश्वर के खिलाफ साजिश रचने वाले की तलाश दबिश -बनारस की महिला से दर्ज कराना चाहते थे शोषण का झूठा केस
उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर पर शोषण का झूठा केस दर्ज कराने की साजिश रचने वालों... -
एकतरफा प्यार में युवक की अजीबो-गरीब हरकत महिला के चुराता लेता था घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स
उज्जैन। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है। वह पड़ोस...