उज्जैन/ पानबडोदिया। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पानबडोदिया में रहने वाला जितेन्द्र पिता जुझारसिंह राजपूत 34 साल नर्मदा सिंचाई लाइन में सुपरवाइजर है। सोमवार-मंगलवार रात 11 बजे वह पेट्रोलिंग पर निकला था। ग्राम बडोदिया काजी में उसने पाइन लाइन से पानी बहता देखा तो वॉल्व बंद कर दिया। लाइन से पानी खेतों में सिंचाई के लिये जा रहा था। खेत मालिकों तूफान, अरविंद और माखन को पानी बंद होने का पता चला तो वह पहुंचे और जितेन्द्र से वॉल्व चालू करने के लिये कहा। उसे पानी बर्बाद होने की बात…
Read MoreDay: February 4, 2026
घर से लापता बालिका 2 दिन बाद बदनावर में मिली
बड़नगर। घर से लापता हुई 15 साल की बालिका को बड़नगर थाना पुलिस ने 2 दिनों की तलाश के बाद बदनावर से खोज निकला। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। बालिका की तलाश के लिये थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने एसआई चांदनी पाटीदार, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे और आरक्षक मनोज बैरागी की टीम का गठन किया था।टीम ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्य से बालिका को दस्तयाब किया और बड़नगर लेकर आये। जहां सामने आया कि परिवार से नाराज होकर उसने घर…
Read Moreरूस को ट्रम्प के दावे पर यकीन नहीं:कहा- भारत ने तेल खरीद रोकने पर कुछ नहीं कहा,
मॉस्को।रूस ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिसमें यह कहा गया हो कि भारत रूस से तेल की खरीद बंद करने जा रहा है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस, भारत को लेकर ट्रम्प की टिप्पणियों का विश्लेषण कर रहा है।जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का फैसला कर लिया है, तो उन्होंने कहा कि अब तक दिल्ली की…
Read Moreलीबिया के पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे की हत्या:घर में गोली मारी; चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे
त्रिपोली।लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। लीबियाई न्यूज चैनल फवासेल के मुताबिक जिंटान शहर में उनके घर पर चार हमलावरों ने हमला किया और उन्हें मार डाला।सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी के वकील खालिद अल-जैदी और राजनीतिक सलाहकार अब्दुल्ला ओथमान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी मौत की जानकारी दी। हालांकि शुरुआती बयानों में हत्या की वजह या हमलावरों की पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।सैफ अल-इस्लाम की मौत को लेकर उनकी बहन ने अलग…
Read Moreमणिपुर में खेमचंद ने सरकार बनाने का दावा पेश किया:सरकार में 2 डिप्टी CM भी होंगे,
नई दिल्ली।पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक साल के भीतर NDA सरकार फिर से बहाल होने जा रही है। विधायक दल का नेता युमनाम खेमचंद सिंह बुधवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ चार्टर्ड विमान से इंफाल पहुंचे और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।पार्टी सूत्रों के अनुसार, खेमचंद के साथ दो सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे, ताकि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जा सके। डिप्टी सीएम में कुकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली नेमचा किपगेन और…
Read Moreगोयल बोले- अमेरिका से डील ऐतिहासिक:कृषि खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा; विपक्ष का हंगामा, बोले- राहुल को बोलने दें
नई दिल्ली। बजट सत्र का बुधवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी।गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्ष ने ‘LoP (राहुल गांधी) को बोलने दो’, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी और ‘डरता है डरता है नरेंद्र मोदी डरता है’ के नारे लगाए। विपक्ष के हंगामें पर लोकसभा को दोपह 2 बजे तक…
Read Moreठक-ठक गैंग से बरामद नहीं हुई 15.80 लाख की राशि
उज्जैन। तमिलनाडू के तिरूचिरापल्ली से ठक-ठक गैंग के 7 बदमाशों को नानाखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने 30 दिसंबर 2025 की शाम कॉसमॉस माल के पास प्रापर्टी बोकर्स आकाश लश्करी की कार का कांच फोड़कर 20 लाख से भरा बेग उड़ा था। गैंग के 3 बदमाशों को जेल भेजने के बाद 4 बदमाशों को 9 दिनों की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस बदमाशों से बेग में रखे 20 लाख में से मात्र 4.20 लाख ही बरामद कर पाई। शेष राशि की रिकवरी…
Read Moreयुवक का पाइप पर लटककर जमकर हंगामा:घर में घुसे युवक को पकड़ने पुलिस पहुंची
उज्जैन।फ्रीगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक हंगामा करते हुए घर की खिड़की से होता हुआ पाइप लाइन में चढ़ गया। इस दौरान वहां भीड़ लग गई और लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। माधव नगर पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे उतारा जा सका है। युवक का नाम कुंदन बताया जा रहा है जो बिहार का रहने वाला है।माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि फ्रीगंज स्थित माहेश्वरी नमकीन के पास रहने वाले तरुण के घर…
Read More2 करोड़ की एमडी ड्रग, जांच में निकली यूरिया:पुलिसकर्मी समेत सभी आरोपियों को राहत;
इंदौर।इंदौर पुलिस ने एक साल पहले जिस 2 करोड़ की एमडी ड्रग को पकड़कर खूब वाहवाही लूटी थी, जांच में वह अब यूरिया यानी पोटेशियम नाइट्रेट पाई गई है। मामले में जिला कोर्ट ने तेजाजी नगर पुलिस की ओर से पेश की गई खारिजी को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को राहत दे दी है।यह मामला 26 फरवरी 2025 का है। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर तेजाजी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक देवेंद्र परिहार, अभिनव शर्मा, आरक्षक गोविंदा, आरक्षक दीपेंद्र राणा एबी रोड…
Read Moreराजा रघुवंशी हत्याकांड- गार्ड और बिल्डिंग मालिक दोषमुक्त: पुलिस थ्योरी पड़ी कमजोर
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को सबूतों के अभाव में छोड़ा गया है। शिलॉन्ग पुलिस ने इन्हें सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन डिटेल्ड जांच के बाद हत्या से उनका कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया।पुलिस के मुताबिक राजा की हत्या के बाद आरोपियों द्वारा सबूत छिपाने की आशंका के आधार पर शुरुआती कार्रवाई की गई थी। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद…
Read More