उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मक्सी रोड पर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक ताजपुर के ब्यावरा निवासी आमीन अपने दोस्त रेहान और इंदौर निवासी 17 वर्षीय रिश्तेदार समीर शाह के साथ सोमवार को एक गमी के कार्यक्रम में शामिल…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
सोने के दाम बढ़े,चोरों के निशाने पर के मंदिर:पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा जागरूकता अभियान
उज्जैन।सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब चोरों का रुख मंदिरों की ओर बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। हाल ही में आशापुरी मंदिर में माता को प्रणाम करने के बहाने करीब 16 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले इंगोरिया क्षेत्र के बोरेश्वर…
Read Moreयुवती ने मंगेतर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस:जबरिया संबंध बनाने का आरोप,
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में संपर्क तोड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से भोपाल के पास की रहने वाली है और वर्ष 2017 से इंदौर में रहकर एक कॉल सेंटर में काम…
Read Moreज्वेलर्स के घर धमकी भरे लेटर के साथ पिस्टल:सीसीटीवी में गमछा पहने दिखा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी
इंदौर। द्वारकापुरी में शुक्रवार रात सनावद गए एक ज्वलेर्स के घर पर धमकी भरे लेटर के साथ एक गिफ्ट पहुंचा। यहां गिफ्ट के अदंर जंग लगी देसी पिस्टल थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें मुंह पर गमछा बांधे आरोपी कैद हुआ है। पुलिस की टीम अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। द्वारकापुरी के रिलेक्स गार्डन के पीछे महेश पटेल पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं। यहां शुक्रवार को जब उनकी पत्नी घर पर थी। तब एक व्यक्ति उनके हाथ में पार्सल देकर गया।…
Read Moreअन्नदाता की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार
महिदपुर। तहसील कार्यालय महिदपुर में विधानसभा क्षेत्र के 249 गांवों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में शीघ्र सर्वे कराकर राहत राशि एवं बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पूर्व विधायक की अध्यक्षता में प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिलना आवश्यक…
Read Moreविजय सिंह गौतम के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 112 यूनिट रक्त संग्रह
महिदपुर। समाजसेवी विजय सिंह गौतम के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर ह्लमहिदपुर ब्लड डोनेशन ग्रुपह्व के संयुक्त तत्वावधान में राजपूत बोर्डिंग परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की विशेष उपलब्धि यह रही कि शिविर में कुल 112 यूनिट रक्तदान हुआ, जो नगर के लिए उल्लेखनीय रहा। पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। शिविर में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन और रक्त संग्रह की समुचित…
Read Moreसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई
आगर मालवा। यातायात प्रभारी जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1/2/26 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से 03 चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर थाना यातायात पर रखा गया था जिस पर सोमवार को संबंधित नाबालिग वाहन चालको को उनके पालकों के साथ बुलाकर समझाइश व चालानी कार्रवाई की गयी। तीन वाहनों को अलग अलग धाराएं जिनमे नाबालिग के द्वारा वाहन चलाना धारा 4/181, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना धारा 184, बिना नंबर प्लेट 51/177 मे आदि में कार्यवाही करते हुए कुल 22 हजार…
Read Moreदुकान के सामने से बस हटाने के विवाद में चले लात-घूंसे,हिरासत में आया जिलाबदर बदमाश
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग में रहने वाला शाहरूख उर्फ चकमक पिता रशीद अपराधिक प्रवृति का बदमाश है। कुछ माह पहले उसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लागने के लिये महाकाल थाना पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय भेजा था। जहां से बदमाश को जिले की सीमा से बाहर भेजने के आदेश जारी किये गये थे। बदमाश को पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर कर दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह वापस शहर में आया और चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित विराटनगर स्थित घर में…
Read Moreनागदा में 2 समुदाय के बीच बबाल के बाद 4 मामले दर्ज -पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 8 से 9 उपद्रवी हिरासत मेेंं
उज्जैन। दाहोद से उज्जैन आ रही मेमू ट्रेन में रविवार-सोमवार रात विवाद ने ट्रेन के नागदा पहुंचने के बाद सांप्रदायिक रूप ले लिया था। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में 4 प्रकरण दर्ज किये गये और सोमवार को फ्लैग मार्च किया गया। 8 से 9 उपद्रवी पुलिस की हिरासत में आ गये है। नागदा में रविवार रात उस वक्त बबाल खड़ा हो गया था जब दाहोद से उज्जैन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन में रतलाम-खाचरौद के…
Read Moreलूट के इरादे से हत्या करने वालों को उम्रकैद की सजा
उज्जैन। खेत पर बने कमरे में सोये वृद्ध के साथ लूट के इरादे से हाथ-पैर बांधकर हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 8 साल बाद फैसला सुनाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीपसिंह भदौरिया ने बताया कि 2 जून 2017 को खाचरौद थाना पुलिस ने ग्राम थडोदा में रहने वाले विक्रमसिंह की हत्या का मामला मृतक के पुत्र विरेन्द्रसिंह की शिकायत पर दर्ज किया था। घटनाक्रम के दौरान पुत्र ने बताया था कि वह शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम हिपाखेड़ी में सहायक शिक्षक के पद पर…
Read More