उज्जैन। दाहोद से उज्जैन आ रही मेमू ट्रेन में रविवार-सोमवार रात विवाद ने ट्रेन के नागदा पहुंचने के बाद सांप्रदायिक रूप ले लिया था। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में 4 प्रकरण दर्ज किये गये और सोमवार को फ्लैग मार्च किया गया। 8 से 9 उपद्रवी पुलिस की हिरासत में आ गये है।
नागदा में रविवार रात उस वक्त बबाल खड़ा हो गया था जब दाहोद से उज्जैन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन में रतलाम-खाचरौद के बीच अस्थियां विर्सजित करने आ रहे परिवार के साथ वर्ग विशेष के युवको द्वारा मारपीट की गई थी परिवार की बालिका से छेड़छाड़ का प्रयास किया था। मामला जीआरपी पहुंचा था, इसी बीच वर्ग विशेष के युवको ने अपने साथियों को बुला लिया था। मामले की जानकारी लगते ही हिन्दूवादी संगठन भी एकत्रित हो गया था। जिसके बाद स्टेशन परिसर से लेकर नागदा क्षेत्र में बबाल मच गया और अफरा-तफरी फैल गई थी। 2 समुदाय के बीच विवाद की खबर लगते ही नागदा, खाचरौद, और बिरलाग्राम थाने के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। उपद्रव करने वालों का तितर-बितर करने के लिये हल्का बल प्रयोग किया गया। एसपी प्रदीप शर्मा भी घटनाक्रम सामने आने पर रात में नागदा पहुंच गये थे। देर रात मामला पूरी तरह शांत कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया था। कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से रातभर नागद स्टेशन से लेकर आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और शांति की अपील की। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले में 8 से 9 उपद्रव करने वालों को हिरासत में लिया गया है। नागदा-रतलाम जीआरपी में 3 प्रकरण दर्ज किये गये है। वहीं एक प्रकरण नागदा थाने पर दर्ज किया गया है।
प्रकरण मामला-1
नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि रात में हुए उपद्रव के मामले में बिरलाग्राम बीमा कालोनी के रहने वाले अनुज पिता प्रकाश जीनवाल की शिकायत पर बबन और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अनुज बाजार से लौट रहा था उसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसे आरोपियों ने रास्ता रोक धमकाया और मारपीट की थी।
प्रकरण मामला-2
नागदा जीआरपी ने रितेश उर्फ रोशन शुक्ल की शिकायत पर अमजद लाला और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रितेश के अनुसार उसने ट्रेन में चल रही मारपीट का विरोध किया तो उसे धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रकरण मामला-3
नागदा जीआरपी ने गुजरात के टिम्बा गांव में रहने वाले परिवार की शिकायत पर नरेश भाई की ओर से रतलाम-खाचरौद के बीच से ट्रेन में चढ़े युवकों द्वारा उनकी नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। जिसे रतलाम जीआरपी को भेजा जायेगा।
प्रकरण मामला-4
नागदा जीआरपी ने अमजद खान निवासी जन्मजय मार्ग नागदा की शिकायत पर रोशन शुक्ल द्वारा गाली-गलौच करने और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। अमजद ने शिकायत में बताया कि वह सामाजिक दायित्व के चलते जीआरपी आया था। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौच मारपीट और धमकी दी गई।
परिवार को पुलिस ने पहुंचाया उज्जैन
दाहोद से उज्जैन अस्थियां विर्सजित करने आ रहे परिवार को नागदा पुलिस ने सुरक्षित तरीके से सोमवार सुबह उज्जैन पहुंचाया। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और मदद के लिये परिवार ने आभार माना। इस दौरान पुलिस ने परिवार को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।