आगर मालवा। यातायात प्रभारी जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1/2/26 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से 03 चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर थाना यातायात पर रखा गया था जिस पर सोमवार को संबंधित नाबालिग वाहन चालको को उनके पालकों के साथ बुलाकर समझाइश व चालानी कार्रवाई की गयी। तीन वाहनों को अलग अलग धाराएं जिनमे नाबालिग के द्वारा वाहन चलाना धारा 4/181, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना धारा 184, बिना नंबर प्लेट 51/177 मे आदि में कार्यवाही करते हुए कुल 22 हजार की चालानी कार्यवाही की गई । नाबालिग वाहन चालको को पालकों के समक्ष समझाइश दी गई व भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न करने की हिदायत दी गई। पुलिस पालकों से निवेदन करती है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने देवे और यातायात नियमों का पालन करे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई