खाचरोद। कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता उज्जैन में सम्पन्न हुई जिसमें पवन पुत्र व्यायामशाला खाचरोद के उस्ताद एवं कुश्ती कोच डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत द्वारा बालिका पहलवानों को लगातार नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की बदौलत 42 किलोग्राम वजन वर्ग में शिवानी बैरागी पहलवान तथा 39 किलोग्राम वजन वर्ग में चंचल लोहार पहलवान विजेता हुई तथा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जबलपुर के लिए अपना चयन करवाया और अपने खाचरोद नगर का नाम रोशन किया। इन दोनों बालिका पहलवानों के राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन होने पर पवन पुत्र व्यायामशाला…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
गंगावाड़ी मेले का शुभारंभ
महिदपुर। नपा द्वारा आयोजित 103 वे गंगावाड़ी मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व गंगेश्वर महादेव की पूजा कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बॉस, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, नपा अध्यक्ष नानीबाई माली, उमा पांडे, कृष्णा सूर्यवंशी, नपा पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थें।
Read Moreदोपहर में हुई महाकाल की भस्मारती:दिव्य श्रृंगार कर किया भगवान को सेहरा अर्पित
उज्जैन।महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में चार प्रहर के पूजन-अभिषेक और विशेष अनुष्ठानों के बाद सोमवार को भगवान महाकाल को सेहरा अर्पित किया गया। इस दौरान साल में एक बार दोपहर में होने वाली विशेष भस्म आरती भी हुई।सोमवार को दोपहर 12 बजे भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित करने के बाद कपूर आरती हुई। इसके बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया…
Read Moreबालगृह से भागे बच्चों का अब-तक सुराग नहीं:नेपाल भागने की आशंका
उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर के सरकारी बालगृह से वाशरूम की ग्रिल तोड़कर भागे दो नाबालिग बच्चों का चार सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। करीब 27 दिन पहले बालगृह से दो बच्चे फरार हो गए थे, जिसकी सूचना नागझिरी थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि फरार नाबालिगों में एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की उम्र 15 वर्ष है। इनमें से…
Read Moreबच्चा चोरी करने की अफवाह:सीसीटीवी फुटेज में दिखी महिला, कार्रवाई करेगी पुलिस
इंदौर। बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर ने झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी बीच द्वारकापुरी क्षेत्र में रविवार रात एक महिला 11 साल के बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती हुई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी। हालांकि बच्चे के दोस्त द्वारा आवाज देने पर वह तुरंत वापस लौट आया।बाद में बच्चे के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।एडिशनल डीसीपी राजेश…
Read MoreMY हॉस्पिटल के 4 में से 3गेट बंद:हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, पूछा-मरीजों-परिजनों को परेशान क्यों कर रहे?
इंदौर।इंदौर के सबसे व्यस्त मार्ग पर स्थित एमवाय अस्पताल के चार में से तीन गेट लंबे समय से बंद हैं। इसके चलते मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में आने वाले लोगों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी। इस मामले की सुनवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच में हुई।याचिकाकर्ता की ओर…
Read Moreमंगलनाथ मंदिर में मुख्य द्वार से पत्थर गिरे:श्रद्धालु बाल-बाल बचे
उज्जैन।मंगलनाथ मंदिर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे वजनी लाल पत्थर और फर्शियां अचानक नीचे गिर गईं। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी और श्रद्धालुओं की आवाजाही थी, लेकिन सौभाग्य से पत्थर गिरने के दौरान कोई व्यक्ति नीचे मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह हुआ। पत्थरों के गिरते ही परिसर में श्रद्धालु सहम गए। गिरते पत्थरों की चपेट में आकर नीचे रखा एक मजबूत गमला पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने…
Read Moreभारत-पाक मुकाबले से पहले हवन-पूजन:टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की प्रार्थना,
उज्जैन।रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया।आईसीसी टी-20 के वर्ल्ड कप मुकाबले में चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम इंडिया और पाकिस्तान रविवार को आमने सामने होगी। शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन अर्चन किया जा रहा है और फैन्स भगवान…
Read Moreलोडिंग वाहन की छत से गिरकर ड्राइवर की मौत:अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप,
इंदौर। पलासिया इलाके में लोडिंग वाहन की छत से गिरने से एक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान साजिद (25) पुत्र शेख जफर, निवासी अकोला (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को विनोबा नगर में हुई।बताया गया कि साजिद कुछ दिन पहले ही पानी सप्लाई का काम करने वाले व्यापारी अंकित के यहां ड्राइवर के रूप में काम पर लगा था। शनिवार को वह लोडिंग वाहन की छत पर काम कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और बेहोश हो…
Read Moreकर्मचारी की हत्या में दो पकड़ाए:शराब पीने के बाद उतारा था मौत के घाट, फुटेज से पकड़े आरोपी
इंदौर। भागीरथपुरा में 11 फरवरी (बुधवार) को एक कारखाने के कर्मचारी का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा हुआ मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अवैध सबंध, लूट और रजिंश को लेकर जांच की। कई फुटेज देखने के बाद दो हत्यारों की पुलिस ने पहचान कर उन्हें पकड़ा है।शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद-डीसीपी राजेश व्यास ने भागीरथपुरा में हुई खोजराम नारगे की हत्या के मामले में अलग-अलग टीमें बनाई थी। जिसमें खुलासा करते हुए दो आरोपी भरत निवासी भागीरथपुरा और…
Read More