बालगृह से भागे बच्चों का अब-तक सुराग नहीं:नेपाल भागने की आशंका

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर के सरकारी बालगृह से वाशरूम की ग्रिल तोड़कर भागे दो नाबालिग बच्चों का चार सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

करीब 27 दिन पहले बालगृह से दो बच्चे फरार हो गए थे, जिसकी सूचना नागझिरी थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि फरार नाबालिगों में एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की उम्र 15 वर्ष है। इनमें से एक बच्चा करीब तीन महीने पहले बालगृह में लाया गया था, जबकि दूसरा लगभग एक वर्ष से वहीं रह रहा था।20 जनवरी को दोनों बच्चों ने वाशरूम जाने की बात कहकर अंदर प्रवेश किया और वहां लगी ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब स्टाफ ने उन्हें देखा तो वे बालगृह में नहीं थे। इसके बाद पुलिस और बालगृह प्रशासन ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है।नेपाल भागने की आशंका-सूत्रों के अनुसार, फरार बच्चों में से एक नेपाल का रहने वाला है, जिसे शाजापुर से उज्जैन के बालगृह भेजा गया था, जबकि दूसरा दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।नेपाल निवासी बच्चे के अपने घर भाग जाने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है और दोनों नाबालिगों की तलाश जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment