इंदौर।दूषित पानी से एक और मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा अब 25 पर पहुंच गया है। भागीरथपुरा के रहने वाले हेमंत गायकवाड़ (51) ने मंगलवार देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।हेमंत गायकवाड़ उर्फ बाला 22 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे। पहले उन्हें परदेशीपुरा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक चला। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक,…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्ड:सबसे स्वच्छ 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली
इंदौर।स्वच्छता के तमगे के पीछे छिपे जल-वायु प्रदूषण के काले सच पर आखिरकार हाईकोर्ट की नजर पड़ गई। इंदौर में बिना अनुमति चल रहे और खुलेआम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है।हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इंदौर जिले के 243 उद्योगों को नोटिस थमा दिए हैं। इनमें कई ऐसे उद्योग शामिल हैं, जो ना लाइसेंसधारी हैं और ना ही प्रदूषण नियंत्रण के…
Read Moreशिप्रा किनारे कार्तिक मेला मैदान पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर तिरंगा फहराएंगे।
उज्जैन,19 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जनवरी को शिप्रा किनारे कार्तिक मेला मैदान पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर तिरंगा फहराएंगे। इसी तारतम्य कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने सोमवार शाम कार्तिक मेला मैदान का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई, पार्किंग व्यवस्था , कार्यक्रम स्थल का प्रॉपर लेआउट बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम के लिए बैठक व्यवस्था, कल्चरल कार्यक्रमों का चयन…
Read Moreउज्जैन को इंदौर से जोड़ने वाली पहली सिक्स लेन सड़क इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद
उज्जैन सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को इंदौर से जोड़ने वाली पहली सिक्स लेन सड़क इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है। 45 मीटर चौड़ी यह सड़क हरिफाटक ब्रिज से शुरू होकर अरबिंदो अस्पताल, इंदौर तक जाएगी। 1692 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 46 किमी लंबी सिक्स लेन का 45% काम पूरा हो चुका है। अब तक 8 किमी मार्ग तैयार कर उस पर डामरीकरण भी किया जा चुका है। अलग-अलग स्थानों पर 8 फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। एमपीआरडीसी के अनुसार काम की गति बढ़ा दी…
Read Moreमहिलाओं ने पारंपरिक हल्दी-कुमकुम पर्व का आयोजन विष्णु वाटिका में र श्रद्धा के साथ किया
उज्जैन की महिलाओं ने पारंपरिक हल्दी-कुमकुम पर्व का आयोजन विष्णु वाटिका में र श्रद्धा के साथ किया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता करते हुए आपसी भाईचारे और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। आयोजन की शुरुआत मंगलाचरण एवं भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें महिलाओं ने सामूहिक रूप से भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के माध्यम से न केवल मनोरंजन हुआ, बल्कि आपसी मेलजोल और आत्मीयता…
Read Moreखेत पर काम कर रहे वृद्ध कृषक पर हमला किया था,बचाने आए पुत्र को भी हमला कर घायल किया ग्रामीण पर हमला कर हत्या कर चुके हिंसक सांडों को बेहोश कर पकडा गया -तहसील प्रशासन,पशु चिकित्सा एवं वन विभाग के समन्वय से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया
उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम झीतरखेडी से मंगलवार को दो सांडों को वन विभाग की मदद से पशु चिकित्सकों ने ट्रेंक्यूलाईज गन से बेहोश कर पकडा है। सांडों के हमले से गांव के निवासी कृष्णकांत पिता रघुनाथ 67 वर्ष की मौत हो गई थी एवं पिता को बचाने आया पुत्र संजय 46 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके साथ ही तीन –चार अन्य ग्रामीणों पर भी हमला किया था जिसमें उन्हें चोंट आई थी। इसके बाद दोनों सांडों को प्रशासनिक आदेश पर रेस्क्यू आपरेशन कर पकडा गया। एसडीएम राजाराज…
Read Moreरेलवे स्टेशन के बाहर की नहीं हो रही सफाई, गंदगी और बदबू से यात्री परेशान, पेशाब घर का भी अभाव, मजबूरी में खुले में पेशाब करना पड़ रही
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के बाहर के हालात देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि रेलवे स्टेशन के बाहर की नियमित सफाई नहीं हो रही है । साथ ही रेलवे स्टेशन के बाहर पेशाब घर का भी अभाव है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के दौरे के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महाकाल लोक बनने के बाद बाहर से आने वाले श्रद्धालुऔ की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है और प्रतिदिन ट्रेन से हजारों की…
Read More20 वर्षों तक पुलिस अश्वदल के साथी ‘हीरा’ की मौत:20 वर्षों तक , पुलिस लाइन में दिया गार्ड ऑफ ऑनर
उज्जैन।उ पिछले 20 वर्षों से भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने वाला पुलिस का अश्व ‘हीरा’ अब नहीं रहा। लंबी बीमारी के बाद 29 वर्षीय अश्व हीरा की मंगलवार को मौत हो गई। हीरा को पुलिस लाइन में सशस्त्र बल की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। वह पुलिस के अश्व दल का सदस्य था।हीरा 5 वर्ष की उम्र में उज्जैन पुलिस के अश्व दल में शामिल हुआ था। करीब 25 वर्षों के सेवा काल में उसने अनुशासन और समर्पण के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।…
Read Moreसरकारी बालगृह से दो नाबालिग फरार:वाथरूम जाने का बहाना बनाया, ग्रिलतोड़कर खिड़की से भाग निकले; पुलिस ने शुरू की तलाश
उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर स्थित सरकारी बालगृह से मंगलवार तड़के दो नाबालिग बालक फरार हो गए। दोनों बच्चों ने वाशरूम जाने का बहाना बनाकर कमरे से निकले। वाथरूम की ग्रिल तोड़ी और भाग निकले। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार फरार नाबालिगों में एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की उम्र 15 वर्ष है। इनमें से एक बच्चा करीब तीन माह पहले बालगृह में आया था, जबकि दूसरा लगभग एक वर्ष से वहीं रह रहा था। बताया जा रहा…
Read Moreअलाव में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत: तापने के लिए जलाया था अलाव, संतुलन खोकर उसी में गिरा;
इंदौर। पास राउ थाना क्षेत्र के रंगवासा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई। युवक 16 जनवरी की रात अलाव जलाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से आग में गिर गया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।राउ पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील (30) पुत्र राम चौहान के रूप में हुई है। वह खेत के पास अलाव…
Read More