उज्जैन। सिंहस्थ पूर्व उज्जैन के दताना स्थित वर्तमान हवाई पट्टी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का आकार ले सकती है। यहां 4 किलोमीटर लंबा रनवे बनाने का प्रस्ताव है जिस परक बोईंग सी-20 जैसे विमान भी उतर सकेंगे। बकौल कलेक्टर रोशनकुमारसिंह हमारी और से एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को इसका प्रस्ताव गया है। इसके लिए करीब 400 एकड भूमि का अधिगृहण किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मापदंड अनुसार एयरपोर्ट का रनवे 4 किलोमीटर का रहेगा। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को भेजे गए प्रशासनिक स्तर के प्रस्ताव ने अगर आकार लिया तो…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
वन शहीद के परिजनों को 5 साल में भी नहीं मिला सम्मान -उज्जैन निवासी वनरक्षक देवास के पूंजापुरा में शिकारियों ने गोली मारी थी
उज्जैन। उज्जैन के गढकालिका रोड जानकी नगर के निवासी वनरक्षक मदनलाल वर्मा 58 वर्ष को 4-5 फरवरी 2021 को पूंजापुरा के जंगलों में शिकारियों ने निडरता के साथ कर्त्तव्य को अंजाम देने के दौरान गोली मार दी थी। तत्कालीन स्थितियों में उन्हें शहीद के समकक्ष दर्जा देने के साथ परिजनों को एक करोड की सम्मान निधि एवं मकान देने की घोषणा पूरे 5 साल बाद भी कागजों तक सिमटी हुई है। सभी अपराधियों को 10-10 साल की सजा न्यायालय दे चुका है।वर्ष 2021 में देवास वनमंडल में पदस्थ वनरक्षक…
Read Moreकोठी रोड पर बाइक सवार युवक की गर्दन तार में फंसने से कट गई। उसकी मौके पर ही मौत
उज्जैन/सतना में कोठी रोड पर बाइक सवार युवक की गर्दन तार में फंसने से कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे गढिया टोला कब्रिस्तान के पास हुआ पुलिस के मुताबिक ठेकेदार का कर्मचारी ट्रैक्टर से एक भारी-भरकम मिक्सर मशीन को तार बांधकर सड़क के दूसरी ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवक तार में उलझ गए और सड़क पर गिर…
Read Moreखुसूर-फुसूर अगर ये हो गया तो हमारा रास्ता और सफल होगा हमारे शहर में मात्र 13 किलोमीटर दूर अगर औद्योगिक क्षेत्र के पास में हवाई अड्डा बन गया तो इस शहर की बल्ले – बल्ले
खुसूर-फुसूर अगर ये हो गया तो हमारा रास्ता और सफल होगा हमारे शहर में मात्र 13 किलोमीटर दूर अगर औद्योगिक क्षेत्र के पास में हवाई अड्डा बन गया तो इस शहर की बल्ले – बल्ले होने से कोई नहीं रोक सकता है। बात यह नहीं है कि वहां से बहुत रोजगार मिल जाएगा। पूरे 40 साल का हिसाब पडोसी से चुकता हो जाएगा। हर बार धार्मिक नगरी के लिए आने वाली प्रगति को खाकर बैठा और अब भी हमारे कोल को बराबर खा रहा है। देवास रोड पर अगर हवाई…
Read Moreएम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मारी:एक नाबालिग की मौत, दो घायल; गमी के कार्यक्रम से लौट रहे थे युवक
उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मक्सी रोड पर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक ताजपुर के ब्यावरा निवासी आमीन अपने दोस्त रेहान और इंदौर निवासी 17 वर्षीय रिश्तेदार समीर शाह के साथ सोमवार को एक गमी के कार्यक्रम में शामिल…
Read Moreसोने के दाम बढ़े,चोरों के निशाने पर के मंदिर:पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा जागरूकता अभियान
उज्जैन।सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब चोरों का रुख मंदिरों की ओर बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। हाल ही में आशापुरी मंदिर में माता को प्रणाम करने के बहाने करीब 16 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले इंगोरिया क्षेत्र के बोरेश्वर…
Read Moreयुवती ने मंगेतर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस:जबरिया संबंध बनाने का आरोप,
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में संपर्क तोड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से भोपाल के पास की रहने वाली है और वर्ष 2017 से इंदौर में रहकर एक कॉल सेंटर में काम…
Read Moreज्वेलर्स के घर धमकी भरे लेटर के साथ पिस्टल:सीसीटीवी में गमछा पहने दिखा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी
इंदौर। द्वारकापुरी में शुक्रवार रात सनावद गए एक ज्वलेर्स के घर पर धमकी भरे लेटर के साथ एक गिफ्ट पहुंचा। यहां गिफ्ट के अदंर जंग लगी देसी पिस्टल थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें मुंह पर गमछा बांधे आरोपी कैद हुआ है। पुलिस की टीम अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। द्वारकापुरी के रिलेक्स गार्डन के पीछे महेश पटेल पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं। यहां शुक्रवार को जब उनकी पत्नी घर पर थी। तब एक व्यक्ति उनके हाथ में पार्सल देकर गया।…
Read Moreअन्नदाता की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार
महिदपुर। तहसील कार्यालय महिदपुर में विधानसभा क्षेत्र के 249 गांवों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में शीघ्र सर्वे कराकर राहत राशि एवं बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पूर्व विधायक की अध्यक्षता में प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिलना आवश्यक…
Read Moreविजय सिंह गौतम के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 112 यूनिट रक्त संग्रह
महिदपुर। समाजसेवी विजय सिंह गौतम के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर ह्लमहिदपुर ब्लड डोनेशन ग्रुपह्व के संयुक्त तत्वावधान में राजपूत बोर्डिंग परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की विशेष उपलब्धि यह रही कि शिविर में कुल 112 यूनिट रक्तदान हुआ, जो नगर के लिए उल्लेखनीय रहा। पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। शिविर में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन और रक्त संग्रह की समुचित…
Read More