कोठी रोड पर बाइक सवार युवक की गर्दन तार में फंसने से कट गई। उसकी मौके पर ही मौत

उज्जैन/सतना में कोठी रोड पर बाइक सवार युवक की गर्दन तार में फंसने से कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे गढिया टोला कब्रिस्तान के पास हुआ पुलिस के मुताबिक ठेकेदार का कर्मचारी ट्रैक्टर से एक भारी-भरकम मिक्सर मशीन को तार बांधकर सड़क के दूसरी ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवक तार में उलझ गए और सड़क पर गिर पड़ेबाइक चला रहे रामजस (45) पुत्र रामकृपाल चौधरी, निवासी कंचनपुर-अमरपाटन की गर्दन तार में फंसने से कट गई।वहीं, अरविंद (38) पुत्र रामसिपाही चौधरी निवासी उदयसागर और रामप्रसाद (40) पुत्र हरिदीन चौधरी निवासी रामपुर चौरासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment