आगर मालवा। यातायात प्रभारी जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1/2/26 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से 03 चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर थाना यातायात पर रखा गया था जिस पर सोमवार को संबंधित नाबालिग वाहन चालको को उनके पालकों के साथ बुलाकर समझाइश व चालानी कार्रवाई की गयी। तीन वाहनों को अलग अलग धाराएं जिनमे नाबालिग के द्वारा वाहन चलाना धारा 4/181, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना धारा 184, बिना नंबर प्लेट 51/177 मे आदि में कार्यवाही करते हुए कुल 22 हजार…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
दुकान के सामने से बस हटाने के विवाद में चले लात-घूंसे,हिरासत में आया जिलाबदर बदमाश
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग में रहने वाला शाहरूख उर्फ चकमक पिता रशीद अपराधिक प्रवृति का बदमाश है। कुछ माह पहले उसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लागने के लिये महाकाल थाना पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय भेजा था। जहां से बदमाश को जिले की सीमा से बाहर भेजने के आदेश जारी किये गये थे। बदमाश को पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर कर दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह वापस शहर में आया और चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित विराटनगर स्थित घर में…
Read Moreनागदा में 2 समुदाय के बीच बबाल के बाद 4 मामले दर्ज -पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 8 से 9 उपद्रवी हिरासत मेेंं
उज्जैन। दाहोद से उज्जैन आ रही मेमू ट्रेन में रविवार-सोमवार रात विवाद ने ट्रेन के नागदा पहुंचने के बाद सांप्रदायिक रूप ले लिया था। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में 4 प्रकरण दर्ज किये गये और सोमवार को फ्लैग मार्च किया गया। 8 से 9 उपद्रवी पुलिस की हिरासत में आ गये है। नागदा में रविवार रात उस वक्त बबाल खड़ा हो गया था जब दाहोद से उज्जैन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन में रतलाम-खाचरौद के…
Read Moreलूट के इरादे से हत्या करने वालों को उम्रकैद की सजा
उज्जैन। खेत पर बने कमरे में सोये वृद्ध के साथ लूट के इरादे से हाथ-पैर बांधकर हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 8 साल बाद फैसला सुनाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीपसिंह भदौरिया ने बताया कि 2 जून 2017 को खाचरौद थाना पुलिस ने ग्राम थडोदा में रहने वाले विक्रमसिंह की हत्या का मामला मृतक के पुत्र विरेन्द्रसिंह की शिकायत पर दर्ज किया था। घटनाक्रम के दौरान पुत्र ने बताया था कि वह शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम हिपाखेड़ी में सहायक शिक्षक के पद पर…
Read Moreमक्सी के आसपास तलाश, बदमाशों का नहीं मिला सुराग -लूट के बाद बाइक से भागते बदमाशों के सामने आये फुटेज
उज्जैन। पशु बेचकर लौट रहे 2 किसानों के साथ हुई 1.50 लाख की लूट के मामले में कायथा थाना पुलिस मक्सी के आसपास बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। दोनों बदमाशों के बाइक से भागते फुटेज भी सामने आये है। लेकिन सोमवार शाम तक दोनों का सुराग नहीं मिल पाया था। एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि शनिवार दोपहर को रामपुरा मार्ग लक्ष्मीपुरा फंटा पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने ग्राम नरेसली में रहने वाले 2 किसानों सतीश शाह और रामलाल की आंखों मे मिर्ची झोंककर 1.50 रूपये लूटने…
Read Moreहायर सेकेंडरी,हाईस्कूल की परीक्षा अगले सप्ताह से होगी शुरू जिले में 77 केंद्र बने ,10 संवेदनशील -हायर सेकेंडरी में 16463,हाईस्कूल परीक्षा में 23710 विद्यार्थी परीक्षा देंगे उज्जैन। अगले सप्ताह के शुरूआत से ही बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। जिले में इस बार हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल के साथ डीपीएसई की परीक्षा का आयोजन भी होगा। इसके तहत जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर 40 हजार 234 विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इनमें से 10केंद्र संवेदनशील हैं। 10 फरवरी को हायर सेकेंडरी का पहला प्रश्न-पत्र होगा। इसके उपरांत 13 फरवरी को हाईस्कूल का पहला पर्चा रहेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी एसके रेनीवाल के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का दौर 10 फरवरी को हायर सेकेंडरी की परीक्षा के साथ शुरू होगा। इसके उपरांत 13 फरवरी को हाईस्कूल का पहला प्रश्न-पत्र की परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए बोर्ड ने अपनी तैयारी कर ली है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्णता की और हैं। शिक्षा विभाग ने कमर कसी- माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में शिक्षा विभाग का बडा योगदान होता है। पूरी परीक्षाएं शिक्षा विभाग की देख रेख में ही आयोजित होती है। परीक्षाओं के केंद्र से लेकर परीक्षक सभी शिक्षा विभाग के रहते हैं। परीक्षाओं के संचालन के साथ ही शिक्षा विभाग कापियों की जांच के काम को भी समय और योजनाबद्ध अंजाम देता है। विभाग ने परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली है एवं केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्थाएं अंजाम दी गई हैं। कुल 77 केंद्र,10 संवेदनशील- प्रभारी जिला शिक्षाअधिकारी महेन्द्र खत्री बताते हैं कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 77 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 43 शासकीय स्कूलों एवं 34 केंद्र निजी स्कूलों को बनाया गया है। इनमें से 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील स्थिति के हैं। ऐसे केंद्रों पर विशेष नजर रखने की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसके तहत घट्टिया में 5,खाचरौद में 16,बडनगर में 10,महिदपुर में 10,उज्जैन में 26,तराना में 10 केंद्र बनाए गए हैं। हायर सेकेंडरी में 16463 विद्यार्थी- डीईओं श्री खत्री के अनुसार इस वर्ष हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में जिले से 16463 विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं। इनमें 13957 नियमित एवं 2506 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल हैं। जिले के घट्टिया विकासखंड से 685,खाचरौद से3012,बडनगर से 2256,महिदपुर से1826,उज्जैन से 7129,तराना से 1555 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। हाईस्कूल में 23710 विद्यार्थी- डीईओ श्री खत्री बताते हैं कि जिले से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 23710 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। इनमें 20322 नियमित एवं 3388 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल हैं। जिले के घट्टिया से 1220,खाचरौद से 4833,बडनगर से 3307,महिदपुर से 3147,उज्जैन से 8513 ,तराना से 2690 विद्यार्थी शामिल होंगे। डीपीएसई के 61 विद्यार्थी – इस वर्ष जिले के डीपीएसई के 61 विद्यार्थी भी बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं। प्रथम के इसमें 30 एवं द्वितीय के 31 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। ये सभी उज्जैन से संबंधित केंद्र पर ही परीक्षा देंगे। इनके लिए अलग से एक केंद्र निर्धारित किया गया है।
उज्जैन। अगले सप्ताह के शुरूआत से ही बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। जिले में इस बार हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल के साथ डीपीएसई की परीक्षा का आयोजन भी होगा। इसके तहत जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर 40 हजार 234 विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इनमें से 10केंद्र संवेदनशील हैं। 10 फरवरी को हायर सेकेंडरी का पहला प्रश्न-पत्र होगा। इसके उपरांत 13 फरवरी को हाईस्कूल का पहला पर्चा रहेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी एसके रेनीवाल के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का दौर 10 फरवरी…
Read Moreखुसूर-फुसूर वक्त पर सख्त कार्रवाई… अपराध पर सख्त कार्रवाई करने से वह वापस मुंह नहीं निकाल पाता है
खुसूर-फुसूर वक्त पर सख्त कार्रवाई… अपराध पर सख्त कार्रवाई करने से वह वापस मुंह नहीं निकाल पाता है। वर्दी अगर सही समय पर और सख्त कार्रवाई करती है तो अपराध की वृत्ति को तत्काल ही दबाया और नेस्तनाबूद किया जा सकता है। रविवार रात को जिले की औद्योगिक तहसील में इसी तरह का माहौल बना था। बेवजह ही चंद आपराधिक वृत्ति के लोगों के फेर में शहर को अशांत करने की कोशिश जरायमपेशाओं ने अंजाम दी थी। वर्दी ने सही समय पर और सख्त कार्रवाई से ऐसी वृत्तियों को सिरे…
Read Moreहमारी लाडी भी क्या छोरियों से कम है – सास ससुर ने बहू की भावना का सम्मान कर नियमित पढ़ने को स्कूल भेजा
महिदपुर रोड. ! नगर के शासकी य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11वीं कला संकाय में अध्यनरत छात्रा मधु पति शिवम ने हाई स्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर उज्जैन नगर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर नगर का नाम रोशन किया। मधु वर्तमान में नगर के सैलून संचालक अर्जुन सेन के परिवार के बेटे शिवम सेन की बहू होकर क क्षा ग्यारहवीं में कला संकाय में अध्ययन कर रही है। छात्रा मधु सेन का सपना है कि वह हायर सेकेंडरी परीक्षा 2027 में मेरिट में उत्तीर्ण होकर अपने…
Read Moreभीकनगांव कॉलेज में आपत्तिजनक रील बनाई :वायरल होने पर छात्रों का विरोध, माफी मंगवाई
खरगोन।खरगोन जिले के भीकनगांव स्थित टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय में एक आपत्तिजनक रील बनाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों की मदद से कक्षा में बैठकर गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।जानकारी के अनुसार, यह घटना 23-24 जनवरी की है। कुछ बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों की सहायता से कक्षा में छात्रों की बेंच और प्रोफेसर की कुर्सी पर बैठकर वीडियो रील बनाई थी। इस रील में आपत्तिजनक भाषा का जमकर प्रयोग किया…
Read MoreSI का आरोप- SP ने गालियां दी…झूठी जांचकराई:ऑफिस से बाहर निकालने की धमकी दी; लिखा- शिकायत को ही सुसाइड नोट मानें
भोपाल। भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर एक सब इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूखी सेवनिया थाने के एसआई केसी यादव ने कहा है कि एसपी ऑफिस में उन्हें गालियां दी गईं। विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने की धमकी मिली। आने के बाद एसआई यादव ने रोजनामचा रिपोर्ट डाल दी। इसकी भनक एसपी प्रजापति को लग गई। उन्होंने दोबारा फोन पर फटकार लगाई। दो अलग-अलग प्रकरण में विभागीय जांच शुरू करा दी गई।एसआई केसी यादव ने सीनियर अफसरों से लिखित शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि…
Read More