5 युवक फर्जी पुलिस वाले बनकर घर में घुसे, फिर महिला का किया गैंगरेप

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां पुरुषों के एक समूह ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया और उसे लूट लिया। मामला मंगलवार रात बेंगलुरु के नेलमंगला के पास का है। बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके के लोग सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे महिला के किराए के घर में…

Read More

पीयूष गोयल बोले-भारत बंदूक तानकर डील नहीं करता

बर्लिन। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कहा कि भारत जल्दबाजी में सौदे और सिर पर बंदूक रखकर डील नहीं करता है। जर्मनी में बर्लिन डायलॉग में उन्होंने कहा कि भारत यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका समेत देशों और क्षेत्रों के साथ ट्रेड डील पर बातचीत कर रहा है। गोयल ने कहा कि किसी भी ट्रेड डील को लॉन्ग टर्म नजरिए से देखा जाना चाहिए। भारत कभी भी जल्दबाजी में या किसी आवेश में आकर फैसला नहीं करता है। हाई टैरिफ से…

Read More

खेसारी लाल यादव का 200 लीटर दूध से अभिषेक, छपरा में समर्थकों ने सिक्कों से तौला

ब्रह्मास्त्र छपरा बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छपरा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का अनोखा स्वागत किया गया। समर्थकों ने गैलेक्सी पैलेस में उन्हें 200 लीटर दूध से नहलाया। इस आयोजन में हजारों लोग खेसारी लाल की एक झलक पाने के लिए उमड़े थे। सुबह से ही समर्थक कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे। खेसारी लाल यादव के मंच पर पहुंचते ही, समर्थकों ने कलशों में लाया गया दूध उन पर उढ़ेलना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के…

Read More

कार ने 7 को रौंदा, 5 की मौत, डिलीवर बॉय को टक्कर मारी, 100 की स्पीड से भागा, 4 को और मार डाला

  ब्रह्मास्त्र आगरा आगरा में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय समेत 7 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर हैं। यहां तेज रफ्तार कार सवार युवक ने सबसे पहले जोमैटो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत हो गई। पास में ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। यह देखकर कार चला रहा अंशु गुप्ता नाम का युवक घबरा गया। उसने कार की स्पीड और बढ़ा दी। वहां से भागने लगा। थोड़ी दूर…

Read More

भोपाल में 27 अक्टूबर को किसान प्रदर्शन: मुख्यमंत्री निवास का होगा घेराव, MSP और परियोजनाओं को लेकर गरजे किसान नेता

📰 भोपाल में 27 अक्टूबर को किसान प्रदर्शन: मुख्यमंत्री निवास का होगा घेराव, MSP और परियोजनाओं को लेकर गरजे किसान नेता इंदौर। किसानों के हितों और लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में जारी आंदोलन का अगला बड़ा चरण अब भोपाल में देखने को मिलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश ने घोषणा की है कि 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। यह विशाल प्रदर्शन सुबह 11 बजे नीलम पार्क, भोपाल से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेशभर के किसान और मजदूर संगठन शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेताओं —…

Read More

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग

पंजाब में सरहिंद स्टेशन क्रॉस करते ही एसी बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे ब्रह्मास्त्र लुधियाना अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई। यह आग 19 नंबर अउ बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। बोगी नंबर 19 में सवार एक यात्री ने आग लगते ही ट्रेन की चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बोगी में सवार यात्री अपना…

Read More

दो पत्रकारों की गिरफ्तारी के नहीं मिल रहे “सूत्र” , डिप्टी सी एम की खबरें प्रसारित करने पर राजस्थान पुलिस ले गई

    जयपुर/भोपाल। पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई का एक और मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘The सूत्र’ से जुड़े दो पत्रकारों — हरीश दिवेकर और आनंद पांडे — को मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी से जुड़ी कुछ खबरों को लेकर की गई है। दोनों पत्रकारों को राजस्थान पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर से उठाया। सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में The सूत्र ने दीया कुमारी से संबंधित…

Read More

मुरैना में शिक्षा पर शर्म: स्कूल में बच्चों से ईंटें उठवाईं, रेत छनवाई — कलेक्टर बोले, प्राचार्य पर होगी कार्रवाई

मुरैना | 15 अक्टूबर 2025, शुक्रवार मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिले की पोरसा तहसील के औरेठी गांव के शासकीय हाई स्कूल में बच्चों से ईंटें ढोने और रेत छानने का काम कराया गया। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में दो छात्र तसले में ईंटें उठाते दिख रहे हैं, जबकि छात्राएं छन्ने से रेत छानती हुईं नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में एक पुरुष और…

Read More

भानपुरा कॉलेज में छात्राओं की गोपनीयता भंग करने का मामला — तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; जांच जारी

भानपुरा कॉलेज में छात्राओं की गोपनीयता भंग करने का मामला — तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; जांच जारी मंदसौर, दिनांक —भानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की गोपनीयता भंग करने की गंभीर घटना सामने आई। कार्यक्रम में शामिल कुछ छात्राओं के कपड़े बदलते समय चार युवकों द्वारा मोबाइल से वीडियो एवं फोटो बनाए जाने की शिकायत महाविद्यालय प्रशासन को प्राप्त हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई, जिसमें चारों छात्र…

Read More

खाद के लिए रातभर लाइन में खड़े रहे किसान

ब्रह्मास्त्र सीहोर सीहोर जिले में किसान खाद की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। सहकारी समितियों के बाहर किसानों को रातभर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। घंटों की मशक्कत के बाद मुश्किल से एक-दो बोरी खाद मिल पाती है। खाद की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण रबी सीजन की बुवाई का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे किसानों में गहरी निराशा है और कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। ताजा मामला बोरदी कलां गांव का है, जहां…

Read More