बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां पुरुषों के एक समूह ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया और उसे लूट लिया। मामला मंगलवार रात बेंगलुरु के नेलमंगला के पास का है। बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके के लोग सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे महिला के किराए के घर में घुसे, टाइम्स आॅफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पांच लोग खुद को स्थानीय पुलिस बताते हुए महिला के घर में घुसे। उन्होंने महिला पर गांजा बेचने और देह व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाया।
5 युवक फर्जी पुलिस वाले बनकर घर में घुसे, फिर महिला का किया गैंगरेप
