धोखाधड़ी रोकने के लिए ट्राई और डॉट का फैसला, पिछले साल ट्रायल हुआ था ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली अब अननोन नंबर से कॉल आने पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर कॉलर के नंबर के साथ ही उसका नाम भी दिखेगा। वो भी बिना किसी एप यूज किए। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई और दूरसंचार विभाग ने मोबाइल कॉल से होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है। यह नाम वही होगा जो यूजर ने मोबाइल नंबर कनेक्शन लेते समय आईडी प्रूफ में दिया होगा। यह डिफाल्ट सुविधा होगी। अगर कोई यूजर यह…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
बस-डंपर की टक्कर में 20 की मौत, डंपर पर लदी गिट्टी यात्रियों पर गिरी, मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र
बस के स्टाफ ने करीब 15 लोगों को बचाया ब्रह्मास्त्र रंगारेड्डी तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह गिट्टी से लदे डंपर ने आरटीसी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 20 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं। बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला पुलिस…
Read Moreदुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
पटना। जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को आज, यानी रविवार को, पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनंत सिंह की रातें अब पटना के बेऊर जेल में कटेंगी। उन्हें शनिवार की देर रात इस हत्या के आरोप में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह मामला 30 अक्टूबर का है, जब मोकामा में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। दुलारचंद यादव उस वक्त जन सुराज…
Read Moreमोदी ने एस्टिक 2025 उद्घाटन किया, 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपए की रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम फंड लॉन्च किया। इस दौरान वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस्टीक 2025 कॉन्क्लेव 5 नवंबर तक चलेगा। इसमें शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, इनोवेटर्स और पॉलिसी मेकर्स भी शामिल हो रहे…
Read Moreभारत की महिला शक्ति का धमाका: वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम!”
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया! मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। यहाँ इस शानदार उपलब्धि का संक्षिप्त सारांश 👇 ⸻ 🏆 मैच सारांश: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका — फाइनल (मुंबई, 2 नवम्बर 2025) •टॉस: साउथ अफ्रीका ने जीता, पहले गेंदबाज़ी चुनी •भारत: 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन…
Read Moreगधों को गुलाब जामुन खिलाकर हुआ कार्तिक मेले का शुभारंभ: उज्जैन में अनूठी परंपरा का निर्वाह, आकर्षण का केंद्र बने ‘सलमान’ और ‘ऐश्वर्या’
गधों को गुलाब जामुन खिलाकर हुआ कार्तिक मेले का शुभारंभ: उज्जैन में अनूठी परंपरा का निर्वाह, आकर्षण का केंद्र बने ‘सलमान’ और ‘ऐश्वर्या’ उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित कार्तिक मेले में इस साल भी एक अनोखी परंपरा निभाई गई — गधों को गुलाब जामुन खिलाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मिठास भरे इस आयोजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया और मेले के शुभारंभ को यादगार बना दिया। मेले का उद्घाटन पार्षद कैलाश प्रजापत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर पारंपरिक विधि से गधों का पूजन कर उन्हें…
Read Moreमध्यप्रदेश ने तरक्की की लेकिन कर्ज भी 16 गुना बढ़ा
दिग्विजय राज में 20 हजार करोड़ का कर्ज, अब 27 हजार करोड़ ब्याज चुका रही सरकार ब्रह्मास्त्र भोपाल दिग्विजय सिंह सरकार के समय मध्य प्रदेश का कुल कर्ज 20 हजार करोड़ रु. था। अब मौजूदा मोहन सरकार 27 हजार करोड़ रु. कर्ज के ब्याज के तौर पर चुका रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश ने पिछले 20 साल में तरक्की की तो की है, लेकिन कर्ज का बोझ भी बढ़ा है। पिछले हफ्ते ही सरकार ने एक बार फिर 5200 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इस नए कर्ज के साथ…
Read Moreदुलारचंद हत्याकांड-अनंत सिंह गिरफ्तार
150 पुलिसकर्मी घर में घुसे, एसएसपी बोले- मर्डर के वक्त मौजूद थे, बाहुबली का पोस्ट- मोकामा की जनता लड़ेगी ब्रह्मास्त्र पटना मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है। रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी। इसे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा लीड कर रहे थे। पुलिस ने अनंत सिंह को घर से उठाया और…
Read Moreबसपा को पुरानी फॉर्म में लाने में जुटीं मायावती
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पिछले एक महीने के अंदर ताबड़तोड़ 5 बड़े आयोजन कर डाले। उन्होंने इन आयोजनों से 5 बड़े सियासी संदेश देने की कोशिश की है। तीन आयोजनों में उनके साथ भतीजे आकाश भी शामिल रहे। बीमारी और बिहार चुनाव की वजह से आकाश सिर्फ दो में शामिल नहीं हुए। बैठकों में आकाश की मौजूदगी दिखाकर बसपा प्रमुख ने साफ संकेत दे चुकी हैं कि पार्टी में अब उनके बाद आकाश ही प्रमुख चेहरा होंगे। 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लाखों…
Read Moreवर्ष 2026 में रिटायर होंगे मध्य प्रदेश कैडर के 16 IPS अधिकारी
वर्ष 2026 में रिटायर होंगे मध्य प्रदेश कैडर के 16 IPS अधिकारी भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में आने वाला वर्ष 2026 एक बड़े प्रशासनिक बदलाव का साक्षी बनेगा। प्रदेश कैडर के कुल 16 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी आगामी वर्ष में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। गृह विभाग ने इन अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इनमें पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जोन, रेंज और जिलों में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ राज्य पुलिस में उच्च स्तर पर पदस्थापन और प्रमोशन…
Read More