ब्रह्मास्त्र फिरोजाबाद घटिया गेहूं के आटे में सफेद पाउडर की मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार शाम जलेसर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ब्रह्मलाल ट्रेडर्स आटा फैक्ट्री सील कर दी। टीम को वहां छापेमारी के दौरान सात बोरी सफेद पाउडर रखा मिला है, जो सेलखड़ी (कैल्शियम) हो सकता है। टीम ने 20 लाख का माल जब्त करने के साथ ही फैक्ट्री स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह कार्रवाई के दौरान मौके से भाग गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन को कुछ दिन पहले शिकायत…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
संसद का शीतकालीन सत्र आज से 19 दिसंबर तक चलेगा
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली संसद में सोमवार से शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) की शुरूआत हो रही है। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में सत्र में 15 बैठकें होंगी। इस दौरान एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सरकार केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 और सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक, 2025 पेश करेंगी। वहीं, दोनों सदनों में 7 राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर हंगामा हो…
Read Moreमप्र में दिसंबर में और बढ़ेगी ठंड
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसके कारण फिलहाल उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। लेकिन 2-3 दिसंबर के बाद, जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा तब फिर से बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इसके असर से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सर्दी तेज होगी। इस दौरान कई शहरों में शीतलहर चलेगी। इधर राजस्थान में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग…
Read Moreआधार में घर बैठे मोबाइल नंबर बदल सकेंगे
एप पर ओटीपी और फेस आॅथेंटिकेशन से अपडेट होगा, किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली जल्द ही आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने नई डिजिटल सर्विस की घोषणा की है। इसके जरिए यूजर्स आधार एप पर ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस आॅथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इस सर्विस से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोग और सीनियर सिटिजन को आसानी होगी। नई सर्विस कैसे काम करेगी? यूआइडीएआई के मुताबिक…
Read Moreकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला- डॉक्टर की पर्ची बिना मेडिकल पर नहीं मिलेगा कफ सिरप
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दवा में घातक रसायन मिलने के मामलों और बच्चों की मौतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा दुकानों पर कफ सिरप नहीं मिलेगा। कफ सिरप से कई बच्चों की मौतों और दुष्प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी मनमानी बिक्री पर लगाम लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। अब अधिकांश कफ सिरप डॉक्टर की पर्ची के बिना मेडिकल दुकानों पर नहीं बेचे जा सकेंगे। उन्हें हर प्रिस्क्रिप्शन का रिकॉर्ड रखना होगा। साथ ही, कफ…
Read Moreराजस्थान में बारिश-कोहरा
हिमाचल में रात का टेम्परेचर 5 डिग्री, उत्तराखंड में बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग, साइक्लोन दितवाह कल आंध्र-तमिलनाडु तट से टकराएगा ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। हिमाचल के 16 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा में पानी की टंकियां, पाइप लाइन और सड़क किनारे पानी में बर्फ जमने लगी है। उत्तराखंड के 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। आदि कैलाश में…
Read Moreकांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
कानपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। वे 81 साल के थे। जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीप्रकाश के निधन की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर लालबंगला पोखरपुर स्थित आवास पर लाया गया है। निधन की खबर पाकर लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। श्रीप्रकाश के निधन की…
Read Moreरायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
पुलिस ने पैर में गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था ब्रह्मास्त्र भोपाल/रायसेन मध्य प्रदेश के औबेदुल्लागंज में गुरुवार रात पुलिस ने रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मुताबिक रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार…
Read Moreसांवलिया सेठ के चढ़ावे का रिकॉर्ड टूटा, 51 करोड़ आए
भक्तों ने 1 किलो से ज्यादा सोना, 207 किलो से ज्यादा चांदी दान की ब्रह्मास्त्र चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर को दान में मिली राशि ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को हुए छठे और आखिरी राउंड में गिनती पूरी हुई। इसी के साथ सभी राउंड के नकद चढ़ावे, आॅनलाइन ट्रांजैक्शन के रुपए जोड़कर कुल 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार है, जब भंडार ने 51 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस बार न सिर्फ…
Read Moreखैबर प्रांत के सीएम को पीटा, सेना के आदेश पर पुलिस ने लात-घूंसे चलाए
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा राज्य के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पुलिस ने गुरुवार को सड़क पर गिराकर पीटा। सोहेल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन के लिए रावलपिंडी की अडियाला जेल पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई सेना के निर्देश पर की गई। जेल परिसर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात थी और पीटीआई समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। जब केपी के मुख्यमंत्री अफरीदी गुरुवार को खुद जेल पहुंचे, तो हालात बिगड़ गए। पुलिस ने उन्हें और उनके साथ आए नेताओं को आगे बढ़ने से रोक…
Read More