उज्जैन।मंगलनाथ मंदिर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे वजनी लाल पत्थर और फर्शियां अचानक नीचे गिर गईं। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी और श्रद्धालुओं की आवाजाही थी, लेकिन सौभाग्य से पत्थर गिरने के दौरान कोई व्यक्ति नीचे मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह हुआ। पत्थरों के गिरते ही परिसर में श्रद्धालु सहम गए। गिरते पत्थरों की चपेट में आकर नीचे रखा एक मजबूत गमला पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने…
Read MoreCategory: उज्जैन
भारत-पाक मुकाबले से पहले हवन-पूजन:टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की प्रार्थना,
उज्जैन।रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया।आईसीसी टी-20 के वर्ल्ड कप मुकाबले में चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम इंडिया और पाकिस्तान रविवार को आमने सामने होगी। शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन अर्चन किया जा रहा है और फैन्स भगवान…
Read Moreबच्चा चोरी की आशंका में पकड़ाई महिला निकली विक्षिप्त
उज्जैन। धन्नालाल की चाल में शनिवार शाम लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका में एक महिला को पकड़ लिया। हंगामा मचते ही पुलिस पहुंची। महिला विक्षिप्त होना सामने आई। जिसे जांच-पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि शाम को धन्नालाल की चाल में शिव बारात निकाली जा रही थी। कुछ लोगों द्वारा एक महिला को पकड़ लिया गया और बच्चा चोरी का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन लोगों महिला को थाने ले आये थे। लोगों का कहना था कि महिला के…
Read Moreसेवाधाम आश्रम के दिव्यांगों ने किये बाबा महाकाल के दर्शन -महाशिवरात्री पर्व पर पुलिस निभाया सामाजिक दायित्व
उज्जैन। कानून व्यवस्था के साथ अपराधों पर अंकुश लगाने वाली उज्जैन पुलिस सामाजिक और मानवीय दायित्वों का निवर्हन भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को महाशिवरात्री महोत्सव में सेवाधाम आश्रम के 50 से अधिक दिव्यागों को बाबा के दर्शन करने की व्यवस्था मंदिर समिति के माध्यम से कराई। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन की कामना देशभर के लोगों में बनी हुई है। बाबा के दरबार में महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को महाशिवरात्री का पर्व है, इससे पहले शनिवार को सेवाधाम…
Read Moreनकाबपोश दिखा, ना घटनाक्रम की हुई पुष्टि -छात्रा बोली उठाकर ले जाने की मिली धमकी
उज्जैन। छात्रा के शुक्रवार को थाने पहुंचते ही पुलिस हरकत में आ गई। नकाबपोश की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे देखे गये, लेकिन ना नकाबपोश दिखा, ना ही किसी ने घटना की पुष्टि की। बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्र में नजर रख रही है। मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की गीता कालोनी चौपड़ा का होना सामने आया है। जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार दोपहर को थाने आई थी। उसने बताया कि वह स्कूल से लौट रही थी,…
Read Moreग्राहको से लिये 46 लाख, इंडस्ट्रीज में नहीं कराये जमा -सेल्समेन नौकरी छोड़ भागा, धोखाधड़ी का केस दर्ज
उज्जैन। पोहा इंडस्ट्रीज में सेल्समेन का काम करने वाले युवक ने 3 सालों में माल सप्लाय करने के दौरान ग्राहकों से 46 लाख रूपये ले लिये। लेकिन इंडस्ट्रीज में जमा नहीं कराये। संचालक को पता चला तो सेल्समेन नौकरी छोड़ भाग निकला। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि मक्सीरोड उद्योगपुरी में श्रेयस पिता राजकुमार जैन निवासी निजातपुरा समकित इंडस्ट्रीज का संचालन करने है। उन्होने वर्ष 2022 से 2025 तक उनके यहां सेल्समेन का काम करने वाले…
Read Moreअतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी में होटल संचालक के घर चोरी परिवार शादी में गया था राजस्थान, चोरों ने तोड़ा मकान का ताला
उज्जैन। सूने मकान चोरों के निशाने पर बने है। शनिवार को एक बार फिर शादी में राजस्थान गया परिवार लौटकर आया तो मकान का ताला टूटा मिला। रात में चोरों ने आभूषणों के साथ नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। फिगंर प्रिंट टीम ने चोरों का पता लगाने के लिये वारदात स्थल पर परीक्षण किया। चिमनगंज थाना क्षेत्र में कानीपुरा मार्ग पर अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी में महाकाल मंदिर के पास रेस्टोरेंट संचालित करने वाले सुरेश पंवार का…
Read Moreखड़ी बस से ड्रायवर गिरा, टूटी कमर की हड्डी
उज्जैन। औंकारेश्वर से उज्जैन के बीच चलने वाली बस पर लक्ष्मण पिता रूपसिंह 45 साल निवासी आगर ड्रायवरी का करता है और बस में ही सोता है। शुक्रवार रात उसने बस जंतर-मंतर के पास खड़ी की थी और उसमें लगा एसी सुधारने के लिये ऊपर चढ़ा। तभी संतुलन बिगड़ने पर नीचे आ गिरा। उसे कुछ लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कमर की हड्डी टूटना सामने आया है।
Read Moreइंदौर के व्यक्ति को सांप ने डंसा, हालत गंभीर
उज्जैन। भूखी माता मंदिर के पास खेत में काम करने वाले इंदौर के परदेशीपुरा में रहने वाले जगदीश पिता रामू जयसवाल 40 साल को शनिवार शाम सांप ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर बेगमपुरा में रहने वाला मोनू पिता मोहम्मद रईस चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। जगदीश की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया। ड्युटी कम्पाउंडर ने मामले की सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी है।
Read Moreट्राले ने बुजुर्ग को कुचला, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र के लालगेट मोड़ पर मोपेट सवार 70 साल के बुजुर्ग गोपीलाल पिता भागीरथ निवासी चेतनपुरा को ट्राले ने कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्राला जप्त कर लिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी जानकारी लगते ही अस्पताल पहुंच गये थे। दुर्घटना के बाद गुस्साये लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराया गया…
Read More