उज्जैन। उज्जैन जिले के युवाओं को अब महज 6 से आठ माह के दौरान ही सरकारी नौकरियां मिल सकेगी क्योंकि सरकारी विभागों में भर्तियों का पैटर्न बदलेगा। अब ईसीबी (कर्मचारी चयन मंडल) केवल पात्रता परीक्षा लेगा। विभाग सीधे स्कोरकार्ड से चयन करेंगे। नई व्यवस्था का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद सामान्य प्रशासन विभाग से सैद्धांतिक सहमति मिली है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। नई प्रणाली के लागू होने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। वर्तमान में…
Read MoreCategory: उज्जैन
कलेक्शन एजेंट लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार: धार से पकड़े बदमाश, रेकी करने वाला भी शामिल
उज्जैन। पुलिस ने खाचरौद में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का पांच दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने धार जिले के तीन बदमाशों और एजेंट की रेकी करने वाले एक युवक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई नकदी, लैपटॉप और बाइक समेत 3.14 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह वारदात 4 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे खाचरौद क्षेत्र के लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी आम रोड पर हुई थी। SATIN CREDIT CARE…
Read Moreशादी से इनकार पर युवक ने घर में घुसकर युवती और भाई को पीटा, आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के भाई को भी पीटा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना 7 फरवरी की दोपहर की है। आरोपी धर्मेंद्र जाट युवती के सूने घर में घुस गया। उसने पहले युवती से छेड़छाड़ की और फिर जबरन शादी करने का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने उसे जबरदस्ती घर से…
Read Moreखेतों में बिजली पैदा करना चाहते हैं किसान लेकिन इनके आवेदन एक साल से धूल खा रहे
उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश के 1000 से अधिक किसान अपने खेतों में बिजली पैदा करना चाहते हैं, इसके लिए लाखों रुपए खर्च कर खेत तैयार किए, दस्तावेजों की कमी पूरी की और प्रधानमंत्री कुसुम योजना-ए के तहत आवेदन किए। लेकिन इनके आवेदन एक साल से धूल खा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें सोलर प्लांट लगवाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि उक्त योजना के तहत किसानों को 500 किलोवाट से लेकर 2 मेगावॉट क्षमता के सोलर प्लांट लगवाने की स्वीकृति दी जानी…
Read Moreलोन दिलाने के नाम पर हड़पे थे रूपये और मोबाइल -10 हजार का था इनाम, ढाई माह बाद पकड़ाया
उज्जैन। लोन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख से अधिक और मोबाइल हड़पने वाले 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। देवासगेट थाना प्रभारी अनिला पाराशर ने बताया कि 19 नवम्बर 2025 को हीरामिल की चाल में रहने वाले पूनमचंद टटावत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे राहुल पिता पुरूषोत्तम रामी निवासी वेदनगर ने 10 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 25 हजार रूपये नगद और आवश्यक…
Read Moreबाथरूम में शव पटक मक्सी भाग निकला था पिता पुत्र ने थप्पड मारा तो गला दबाकर कर दी हत्या
उज्जैन। शराबी पिता से विवाद होने पर पुत्र ने थप्पड़ मार दिया। रात में पिता ने कमरे में आकर पुत्र का गला दबा दिया और हत्या कर दी। लाश को बाथरूम में छुपाकर सुबह पिता भाग निकला। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर चंद घंटो में मक्सी के पास से हिरासत में ले लिया। मामला पंवासा थाना क्षेत्र के रघुनंदन मैरिज गार्डन के पीछा का सामने आया है। यहां रहने वाला रायसिंह सोलंकी मिस्त्री का काम करता है और शराब पीने का आदी है। उसका पुत्र विशाल भी मिस्त्रीगिरी करता था।…
Read Moreपताशी के पैसे मांगे पर हुआ दुकानदार और दंपति में विवाद,युवक को मारे चाकू
उज्जैन। ग्राम कनासिया तराना में ब्रजेन्द्र पिता रामरतन चौधरी निवासी ग्राम करमरा माधवगढ़ जालोन हाल मुकाम कनासिया पानी पतशी का ठेला लगाता है। शाम को उसकी दुकान पर तेजूलाल बागरी और उसकी पत्नी गीताबाई बागरी पुत्र राहुल के साथ पताशी खाने पहुंचे थे। तीनों ने पताशी खाई और बिना पैसे दिये जाने लगे। ब्रजेन्द्र ने पैसे मांगे तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ब्रजेन्द्र ने भी अपने पैसे लेने के लिये उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। मामला तराना…
Read Moreगिरफ्त में चाकू की नोंक पर युवती से छेड़छाड़ करने वाला,रंगदारी कर मांगे 50 लाख
उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को अकेला पाकर क्षेत्र का रहने वाला बदमाश धर्मेन्द्र पिता मोहनलाल जाट 7 फरवरी की शाम घर में घुस गया और बुरी नियत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो बदमाश ने चाकू निकाल लिया और युवती को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। वह युवती को हाथ पकड़कर घर के बाहर तक ले आया, तभी शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो बदमाश भाग निकला। युवती ने भाई के साथ पहुंचक मामले की शिकायत इंगोरिया…
Read Moreबेटी को बाजार के दूध से अपच हुआ तो पिता ने देशी नस्ल गिर एवं पूंगनूर की गौशाला बना डाली इंदौर में देशी गिर गाय एवं पूंगनूर नस्ल की अनोखी गौ शाला -साफ्टवेयर कंसलटेंट ने गौशाला को नई सोच के साथ विकसित किया, कुल 125 देशी गौवंश
उज्जैन। अमेरिका में साफ्टवेयर कंसलटेंसी दे रहे इंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या हुई और पंच गव्य चिकित्सकों ने उन्हें देशी गाय का दूध उपयोग की सलाह दी तो उन्होंने गिर के साथ पूनूंर नस्ल की गायों की गौशाला ही बना डाली। अब उनकी इस गौशाला का लाभ इंदौर के कई लोग ले रहे हैं। इस गौशाला में कुल 125 देशी गौवंश हैं। इनमें एक नंदी सहित 6 पूनूर नस्ल का गौवंश है। आंध्रप्रदेश की इस स्वदेशी गौ नस्ल की विशेषताओं…
Read Moreकई दिनों तक की थी रैकी, 5 दिन बाद पकड़ाये बदमाश एयर गन दिखाकर लूटा था 52 हजार से भरा बैग
उज्जैन। फाइनेंस एजेंट के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल तीन बदमाशों के साथ साजिश करता पुलिस की हिरासत में आ गया है। लूट की वारदात से पहले कई माह तक रैकी की गई थी। कैमरो के फुटेज देख पुलिस बदनावर तक पहुंची थी। 4 फरवरी की सुबह 11 बजे खाचरोद थाना क्षेत्र के ग्राम लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी मार्ग पर निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट राहुल मेवाड़ा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका था और पिस्टल जैसा हथियार दिखाकर मारपीट करते हुए बैग छीन…
Read More