उज्जैन।सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच उज्जैन और नागदा से दो वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में दो अलग-अलग युवकों को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ा गया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र की गरीब निवास कॉलोनी से सामने आए एक वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाते दिख रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जिसके बाद उसे बच्चा चोरी के…
Read MoreCategory: उज्जैन
विदेशी फूलों से सज रहा महाकाल मंदिर:सिंगापुर-हांगकांग समेत चार देशों से आए फूल
उज्जैन।विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य सजावट की तैयारियां हैं। बाबा महाकाल का दरबार सात समंदर पार से मंगाए गए विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। सजावट के लिए बेंगलुरु से पहुंचे 200 से अधिक कलाकार 40 से ज्यादा प्रजातियों के फूलों का उपयोग कर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप दे रहे हैं।हवाई मार्ग से उज्जैन पहुंचते हैं फूल-महाशिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष महाकालेश्वर मंदिर को बेंगलुरु से आए कलाकार निशुल्क विदेशी फूलों से सजाते हैं। इस बार भी भगवान महाकाल का दरबार 40 से…
Read Moreजहां वंदे मातरम् अनिवार्य वहां से बच्चों को निकालें
उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इस आदेश को इस्लाम विरोधी बताया ब्रह्मास्त्र उज्जैन केंद्र सरकार ने 28 जनवरी को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में वंदे मातरम् बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इस आदेश को इस्लाम विरोधी बताया है। उन्होंने कहा- यह आदेश हमारी धार्मिक आजादी पर हमला है। वंदे मातरम् में कहा गया है कि…
Read Moreचेकिंग अभियान में मिले 40 संदिग्ध, थानों में पूछताछ
उज्जैन। महाशिवरात्रि पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो चुकी है। शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में 40 संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनसे संबंधित थानों में पूछताछ की जा रही है। 15-16 फरवरी को महाकाल के दरबार में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है और बीडीडीएस के साथ क्राइम ब्रांच,…
Read Moreदिवंगत आरक्षक के पुत्र को मिली अनुकंपा नियुक्ति
उज्जैन। पुलिस विभाग में वर्षों तक आरक्षक के पद पर कर्तव्य के साथ ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले आरक्षक मुकेश रावल का आकस्मिक निधन हो गया था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा एक बार फिर मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुरूप स्वर्गीय आरक्षक मुकेश रावत के पुत्र रोहित रावत को जिला पुलिस बल उज्जैन में आरक्षक (जीडी) पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय मुकेश जी रावत ने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।…
Read Moreदेवासरोड पर पलटा लोडिंग वाहन, पांच घायल
उज्जैन। देवास की ओर से उज्जैन आ रहा लोडिंग वाहन रात में 11:30 बजे के लगभग ग्राम चंदेसरा के यहां अचानक अनियंत्रित हो गया और पलटी खा गया। घटनाक्रम होते ही चालक मौके से भाग गया। लोडिंग वाहन में सुमन पति स्व. जगदीश परमार 40 साल, आशा पति ईश्वरलाल 43 साल, सुगन बाई पति मदनलाल नरवरिया 60 साल, पुष्पा पति अमृतलाल 58 साल और गीता पति रामचन्द्र सोनवाल 60 साल निवासी प्रेमनगर गदा पुलिया सवार थी, सभी घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुचाया…
Read Moreजहरीला पदार्थ खाने के बाद जीजा को किया फोन
उज्जैन। बड़ोद के ग्राम फूलखेड़ी से गुरुवार-शुक्रवार रात जीवन पिता गंगाराम 31 साल को उज्जैन लेकर आ रहे थे, आगर रोड मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही जीवन की मौत हो गई, डॉक्टर ने चेकअप किया और मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची तो सामने आया कि जीवन ने जहरीला पदार्थ खाया था, हालत बिगड़ने पर उसने अपने जीजा जगन्नाथ को मोबाइल पर कॉल किया था, जीजा उसे तलाशते हुए गांव से बड़ोद तक पहुंचे थे। जहां जीवन बेसुध हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने…
Read Moreअयोध्या की यात्रा कर ट्रेन से लौटे वृद्ध की मौत
उज्जैन। भाटपचलाना क्षेत्र के ग्राम जलोदा संजर के रहने वाले 68 वर्षीय चंदर 5 दिन पहले अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने गए थे, उनके गांव के आसपास के कुछ लोग भी मिल गए थे। सभी ने साथ दर्शन किए और शुक्रवार को वापस ट्रेन से उज्जैन लौटे। प्लेटफार्म से स्टेशन के बाहर आते समय ब्रिज के समीप लिफ्ट के पास वृद्ध चंदर गश खाकर गिर पड़े, उनके साथ ग्राम मलोडा का रहने वाला भेरूलाल था, वह जीआरपी की मदद से चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद…
Read Moreधारदार बक्का दिखाकर लोगों धमका रहा था बदमाश
उज्जैन। दिनदहाड़े धारदार बक्का दिखाकर आने जाने वाले लोगों को बदमाश डरा धमका रहा था। कुछ लोगों ने बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार को सूचना देकर बताया कि बंगरेड चौराहा पर एक बदमाश बड़ी घटना कर सकता है उसके पास लोहे का बक्का है। थाना प्रभारी ने एएसआई नारायण सिंह वास्कले, सुनील देवके, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, आरक्षक नारायण सरा को बदमाश की धरपकड़ के भेजा। पुलिस वाहन आता देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकड़ लिया। उसके पास से धारदार हथियार जप्त…
Read Moreव्यापक एवं कडी सुरक्षा के साथ प्रशासनिक व्यवस्था की गई,40 मिनट में दर्शन की तैयारी महाशिवरात्रि के लिए उज्जैन तैयार,श्रद्धालुओं का इंतजार -रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तय की,10 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित
उज्जैन । भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में शिवनवरात्रि का पर्व बडी ही धूमधाम एवं विधिविधान के साथ मनाया जा रहा है।अष्टम दिवस शुक्रवार को मंदिर में संध्या आरती से पूर्व भगवान को आकर्षक एवं मनमोहक उमा महेश स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं का आगमन संभावित है। सुरक्षा से लेकर मंदिर व्यवस्था एवं प्रशासन को श्रद्धालुओं के आगमन का इंतजार है। इस दौरान 40 मिनिट में दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा…
Read More