इंदौर।दूषित पानी से एक और मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा अब 25 पर पहुंच गया है। भागीरथपुरा के रहने वाले हेमंत गायकवाड़ (51) ने मंगलवार देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।हेमंत गायकवाड़ उर्फ बाला 22 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे। पहले उन्हें परदेशीपुरा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक चला। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक,…
Read MoreCategory: इंदौर
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्ड:सबसे स्वच्छ 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली
इंदौर।स्वच्छता के तमगे के पीछे छिपे जल-वायु प्रदूषण के काले सच पर आखिरकार हाईकोर्ट की नजर पड़ गई। इंदौर में बिना अनुमति चल रहे और खुलेआम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है।हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इंदौर जिले के 243 उद्योगों को नोटिस थमा दिए हैं। इनमें कई ऐसे उद्योग शामिल हैं, जो ना लाइसेंसधारी हैं और ना ही प्रदूषण नियंत्रण के…
Read Moreअलाव में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत: तापने के लिए जलाया था अलाव, संतुलन खोकर उसी में गिरा;
इंदौर। पास राउ थाना क्षेत्र के रंगवासा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई। युवक 16 जनवरी की रात अलाव जलाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से आग में गिर गया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।राउ पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील (30) पुत्र राम चौहान के रूप में हुई है। वह खेत के पास अलाव…
Read Moreनाबालिग के साथ छेड़छाड़,पुलिस ने थाने में 3 घंटे बैठाया:इ परदेशीपुरा थाने में टीआई अनुपस्थित;
इंदौर। परदेशीपुरा थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने के दौरान एक नाबालिग से छेड़छाड़ और गंभीर अपराध के मामले में पुलिस स्टाफ ने पीड़ित परिवार को थाने में करीब तीन घंटे बैठाया। बाद में जब टीआई आरडी कानवा थाने पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। टीआई ने स्टाफ को फटकारते हुए आरोपी को हिरासत में लेने और तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।जबकि पिछले दिनों ही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्देश दिए थे कि थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने पर भी ड्यूटी अधिकारी…
Read Moreनिवेश के नाम पर 17.66 लाख ठगे
इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत, पीड़ित ने कहा- किप्ट्रो और आॅनलाइन ट्रेनिंग में लाभ का दिया झांसा ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में एक निवेश कंपनी के खिलाफ 17 लाख 66 हजार से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कंपनी के कर्ताधतार्ओं के खिलाफ शिकायत की है। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच के डीसीपी करवा रहे हैं। डीसीपी के रीडर ने पीड़ित को नोटिस जारी कर बयान भी लिए लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के यहां बेगुसराय निवासी अंगेश कुमार ने शिकायत की…
Read Moreमानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़:मौका पाकर घर में घुसा आरोपी,एफआईआर दर्ज
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी गणेश पुत्र धन्नालाल कहार निवासी आस्था पैलेस ने युवती से रेप करने की कोशिश की। पीड़िता के माता-पिता रविवार को निजी काम से खंडवा गए हुए थे, जबकि उसका भाई भी काम के सिलसिले में बाहर गया…
Read Moreमास्टर प्लान की सड़कों पर गंदगी देख भड़के इंदौर निगमायुक्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इंदौर। स्वच्छतामें आठ बार देश में नंबर वन रह चुके इंदौर में सफाई में लापरवाही का मामला सामने आने पर नगर निगम आयुक्त सख्त नजर आए। सोमवार को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान की सड़कों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सड़क पर कचरा और गंदगी फैली मिली, जिसे देखकर निगमायुक्त नाराज हो गए और कड़ा रुख अपनाते हुए दो सफाई दरोगाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।सोमवार को निगमायुक्त जोन क्रमांक 2 और जोन क्रमांक 12 में सफाई…
Read Moreइंदौर में दूषित पानी से 50 से अधिक मौतों का दाव, कार्यकर्ता बोला- श्मशान से रिकॉर्ड गायब
राहुल गांधी ने पीड़ितों से बातचीत का वीडियो शेयर किया ब्रह्मास्त्र इंदौर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से बातचीत का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। इसमें एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि दूषित पानी से 50 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मौतों की सही संख्या छिपार्ही। कई शव रातों-रात गांव भेज दिए गए और श्मशान के रिकॉर्ड तक गायब कर दिए गए। दरअसल, इंदौर के…
Read Moreऑटोडील कर्मचारी और कलेक्शन एजेंट को चाकू मारे:किराएदार रहे युवक ने किया हमला, ; पुलिस जांच में जुटी
इंदौर। संयोगितागंज इलाके में शनिवार रात ऑटोडील कर्मचारी पर घर जाते समय उसके पूर्व किराएदार ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी अपने रूम खाली कराने की बात से नाराज था। हमले में ऑटोडील कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है। संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक, रात में अग्रेसन चौराहे के पास गौरव मीणा निवासी पवनपुरी पालदा को शिवा नामक युवक ने बाइक पर रोका और अचानक सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार गौरव की…
Read Moreक्रिप्टो निवेश के नाम पर दंपति से ठगी:इंस्टाग्राम आईडी और ई-मेल के जरिए फंसाकर लाखों की रकम हड़पी,
इंदौर। लसूडिया क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक दंपति से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच की, जिसके बाद केस लसूडिया थाना पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और इंस्टाग्राम अकाउंट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।लसूडिया पुलिस के मुताबिक सिंगापुर नेस्ट निवासी सौरभ खिची और उनकी पत्नी देविका ने शिकायत दर्ज कराई थी। दंपति ने बताया कि जून 2025 में उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने…
Read More