आॅस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़, विजयवर्गीय की अजीब सलाह

ये घटना हमारे लिए सबक, खिलाड़ी कहीं घूमने जाएं तो लोकल प्रशासन को बताकर जाएं ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में आॅस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर्स से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ी अपना स्थान छोड़े तो हमारी सिक्योरिटी या लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को बताकर निकलें। उन्होंने कहा- कोई भी खिलाड़ी कहीं भी जाता है तो जैसे हम लोग भी बाहर जाते हैं, कम से कम एक लोकल आदमी को तो बताते ही हैं। मेरा ख्याल है कि खिलाड़ियों को भी…

Read More

इंदौर को आज मिलेगी पहली फूड एंड ड्रग लैब

ब्रह्मास्त्र इंदौर शहर को पहली फूड एंड ड्रग लैब की सौगात सोमवार को मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकार्पण करेंगे। लैब शुरू होने के बाद फूड सैंपल भोपाल नहीं भेजना पड़ेंगे। ऐसे में रिपोर्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएम इसके अलावा नंदानगर स्थित गोल स्कूल प्रांगण में कथा में शामिल होंगे। बरसाना गार्डन व ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फूड लैब के लोकार्पण समारोह के चलते ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्शन प्लान भी जारी किया है। इसके मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने सिंगापुर टाउनशिप की…

Read More

शारजाह फ्लाइट कल से सातों दिन चलेगी, सुबह 9.25 बजे रवाना होगी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर-शारजाह फ्लाइट 26 अक्टूबर से सप्ताह में चार दिन की जगह अब सातों दिन चलेगी। विंटर शेड्यूल में इस फ्लाइट को एयरलाइंस कंपनी ने नियमित कर दिया है। फ्लाइट के शेड्यूल में एयरलाइंस कंपनी ने बदलाव किया था। अब नए शेड्यूल में भी दो दिन पहले बदलाव किया है। फ्लाइट अब मौजूदा समय से 45 मिनट और जल्दी रवाना होगी। फ्लाइट रविवार से सुबह 9.25 बजे रवाना होगी। शारजाह से इंदौर शाम 5.05 बजे आएगी। इंदौर से फ्लाइट रवाना होगी सुबह 9.25 बजे (भारतीय समयानुसार)। शारजाह पहुंचेगी 11.20…

Read More

इंदौर में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी से फिर मिला करोड़ों का सोना, बेटी, बेटा और बहू के लॉकर से निकले पौने 4 करोड़ के जेवरात

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया से एक बार फिर करीब पौने 4 करोड़ रुपए कीमत के सोना और हीरे के जेवरात मिले हैं। लोकायुक्त ने यह सोना धर्मेंद्र भदौरिया की बेटी अपूर्वा, बेटे सूर्यांश और बहू मिनी शुक्ला भदौरिया के लॉकर से निकाला है। शुक्रवार को कैनरा बैंक (देवास नाका) का लॉकर खोला गया। यह लॉकर धर्मेंद्र की बेटी अपूर्वा के नाम से है। टीम ने यहां से करीब 1.5 करोड़ कीमत के जेवरात और एचडीएफसी बैंक से 2 करोड़ 35 लाख रुपए कीमत के…

Read More

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही: 11 वाहनों को मारी टक्कर, करणी सेना पदाधिकारी ने दर्ज कराई FIR

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही: 11 वाहनों को मारी टक्कर, करणी सेना पदाधिकारी ने दर्ज कराई FIR इंदौर | हीरानगर | 22 अक्टूबर 2025 इंदौर के हीरानगर इलाके में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने गली में खड़ी और चलती करीब 11 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामले में करणी सेना के सह संगठन मंत्री मान सिंह राजावत ने कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने…

Read More

हिंगोट युद्ध में इस बार 35 से ज्यादा घायल

हिंगोट युद्ध में इस बार 35 से ज्यादा घायल तुर्रा और कलंगी दलों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चला युद्ध; आधा घंटे पहले ही खत्म हुआ इंदौर (गौतमपुरा)  देशभर में प्रसिद्ध गौतमपुरा का परंपरागत हिंगोट युद्ध इस बार भी साहस और परंपरा का प्रतीक बना। धोक पड़वा पर आयोजित यह युद्ध करीब डेढ़ घंटे तक चला, जिसमें तुर्रा और कलंगी दलों के योद्धाओं ने एक-दूसरे पर अग्निबाणों की वर्षा की। इस बार युद्ध आधा घंटे पहले ही समाप्त हो गया। 💥 35 से ज्यादा घायल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर वंदना…

Read More

🔥 इंदौर के जेल रोड पर बिजली के पोल में आग

🔥 इंदौर के जेल रोड पर बिजली के पोल में आग शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें, एक घंटे तक गुल रही बिजली इंदौर | 22 अक्टूबर 2025इंदौर शहर के जेल रोड पर मंगलवार देर रात बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही मिनटों में पोल धधक उठा। घटना रात करीब 1 बजे की है। सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एमपीईबी द्वारा इलाके की बिजली सप्लाई बंद करने…

Read More

एमवाय अस्पताल पर संकट गहराया – PWD रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एमवाय अस्पताल पर संकट गहराया – PWD रिपोर्ट में बड़ा खुलासा इंदौर | रिपोर्ट : संतोष शितोले इंदौर का 77 साल पुराना महाराजा यशवंतराव होल्कर (एमवाय) अस्पताल अब खुद गंभीर स्थिति में है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की 300 पेज की विस्तृत रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अस्पताल की संरचना और मेंटेनेंस बेहद खराब स्थिति में है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि सुधार कार्य तुरंत नहीं किए गए तो अस्पताल की शेष उम्र केवल 25 साल रह जाएगी। 🔍 रिपोर्ट में प्रमुख बिंदु अस्पताल की…

Read More

हाथी ‘मोती’ अब इंदौर के चिड़ियाघर में ही रहेगा – मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से रुकी शिफ्टिंग, फीमेल हाथी लाने की पहल भी जारी

हाथी ‘मोती’ अब इंदौर के चिड़ियाघर में ही रहेगा – मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से रुकी शिफ्टिंग, फीमेल हाथी लाने की पहल भी जारी इंदौर, दिनांक —इंदौर चिड़ियाघर का सबसे वरिष्ठ और प्रिय वन्यप्राणी 65 वर्षीय हाथी ‘मोती’ अब इंदौर में ही रहेगा। पिछले दिनों मोती को जामनगर (गुजरात) स्थित वन तारा सेंटर में शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था, परंतु चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग ने उसकी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप…

Read More

इंदौर में किन्नर विवाद के आरोपित पुलिस हिरासत में — पीड़ितों की हालत स्थिर

इंदौर में किन्नर विवाद के आरोपित पुलिस हिरासत में — पीड़ितों की हालत स्थिर दो गुटों के बीच चल रहे विवाद के बाद 24 किन्नरों ने जहर पीया, पुलिस कर रही जांच इंदौर, 15 अक्टूबर 2025 —इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में बुधवार शाम हुए किन्नर विवाद के मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष की प्रमुख सपना गुरु को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने उनके सहयोगी राजा हाशमी, अक्षय कुमायू और पंकज जैन की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि ये लोग दूसरे गुट के किन्नरों…

Read More